Redmi Watch Move भारत में 21 अप्रैल को होगी लॉन्च, 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स!

Watch Move में कंपनी ने 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2025 09:51 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में स्क्वायर शेप डिजाइन दिया गया है।
  • इसमें 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
  • यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है।

Redmi Watch Move स्मार्टवॉच में 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi अपनी अगली स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टवॉच Redmi Watch Move के नाम से लॉन्च होगी। Redmi Watch Move की लॉन्च डेट 21 अप्रैल है जो कि कंपनी की ओर से अधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है। इसके लिए एक लॉन्च पेज भी लाइव हो चुका है। स्मार्टवॉच में 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Redmi Watch 5 में भी इसी साइज का डिस्प्ले मिलता है। लेकिन अपकमिंग वॉच में कई अपग्रेडेड फीचर्स बताए जा रहे हैं। 

Redmi Watch Move में कंपनी ने 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है। कंपनी का दावा है कि बजट सेगमेंट में यह स्मार्टवॉच सबसे चमकदार डिस्प्ले के साथ आएगी। स्मार्टवॉच में स्क्वायर शेप डिजाइन दिया गया है। इसमें एक रोटेटिंग क्राउन बटन है जो नेविगेशन के काम आता है। यह सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ होगी जो कि ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और सिल्वर/ग्रे कलर ऑप्शंस में होगा। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
Advertisement
 

Redmi Watch Move Price (Expected)

Redmi Watch Move की संभावित कीमत Rs 4000 से कम हो सकती है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट mi.com से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा यह प्रमुख ऑनलाइन रिटेलर्स जैसे Amazon, और ऑफलाइन रिटेलर्स के यहां से भी खरीद के लिए उपलब्ध होगी। स्मार्टवॉच भारत में 21 अप्रैल को लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने स्मार्टवॉच के लिए Notify Me सुविधा जारी की है जिसके माध्यम से यूजर इसके लॉन्च संबंधी अलर्ट पा सकता है। 
 

Redmi Watch Move Specifications

Redmi Watch Move में 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। दावा है कि बजट सेगमेंट में यह स्मार्टवॉच सबसे चमकदार डिस्प्ले के साथ आएगी। स्मार्टवॉच में स्क्वायर शेप डिजाइन दिया गया है। इसमें एक रोटेटिंग क्राउन बटन है जो नेविगेशन के काम आता है। अक्सर इस तरह का बटन फीचर प्रीमियम स्मार्टवॉच में देखने को मिलता है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। इसमें डुअल माइक्रोफोन है जो नॉइज रिडक्शन के आते हैं। 

स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इसमें पांच सैटेलाइट पोजीशनिंग सिस्टम हैं जो सटीक आउटडोर ट्रैकिंग कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह 98.5% तक एक्टिविटी ट्रैकिंग कर सकती है। इसमें सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। स्मार्टवॉच HyperOS पर रन करती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  3. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  5. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  6. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  7. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  9. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  10. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.