18 दिनों की बैटरी, ब्‍लूटूथ कॉलिंग और ढेरों हेल्‍थ फीचर्स के साथ Redmi Watch 5 Active स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च, जानें प्राइस

Redmi Watch 5 Active को मिडनाइट ब्‍लैक और मैट सिल्‍वर कलर्स में लॉन्‍च किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 अगस्त 2024 14:11 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Watch 5 Active स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च
  • 2799 रुपये के इंट्रोडक्‍टरी प्राइस में हुई लॉन्‍च
  • 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से होगी सेल

ब्‍लड में ऑक्‍सीजन का पता लगाने वाला सेंसर भी इसमें लगा है, जिससे यूजर अपनी हेल्‍थ को ट्रैक कर पाता है।

Redmi Watch 5 Active Launched : Redmi की नई स्‍मार्टवॉच Redmi Watch 5 Active को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह पिछले साल आई Redmi Watch 3 Active का सक्‍सेसर है। इसे कई खूबियों के साथ लाया गया है, जिनमें 18 दिनों की बैटरी लाइफ प्रमुख है। वॉच में 2 इंच की एलसीडी स्‍क्रीन मिलती है, जिसकी ब्राइटनैस 500 निट्स तक है। कंपनी दावा करती है कि Redmi Watch 5 Active अपनी प्राइस कैटिगरी में सबसे बेस्‍ट ब्‍लूटूथ कॉलिंग स्‍मार्टवॉच है। इसे मैटेलिक डिजाइन के साथ पेश किया गया है।   
 

Redmi Watch 5 Active Price in india 

Redmi Watch 5 Active को मिडनाइट ब्‍लैक और मैट सिल्‍वर कलर्स में लॉन्‍च किया गया है। इंट्रोडक्‍टरी प्राइस 2799 रुपये हैं। इसकी सेल 3 सितंबर दोपहर 12 बजे से mi.com, Amazon, Flipkart और शाओमी के रिटेल स्‍टोर्स पर होगी। 
Advertisement
 

Redmi Watch 5 Active Specifications, features 

Redmi Watch 5 Active कर्व्‍ड कॉर्नर्स वाले आयताकार डायल में आती है, जो देखने में काफी सुंदर है। इसमें मैटेलिक डिजाइन दिया गया है। वॉच में 2 इंच का 320×385 पिक्‍सल रेजॉलूशन वाला LCD डिस्‍प्‍ले है। उसकी पीक ब्राइटनैस 500 निट्स तक है। 200 से ज्‍यादा वॉच फेस इसमें लगाए जा सकते हैं। 

यह हार्ट रेट सेंसर से पैक है यूजर्स के दिल की धड़कन को ट्रैक करती है। ब्‍लड में ऑक्‍सीजन का पता लगाने वाला सेंसर भी इसमें लगा है, जिससे यूजर अपनी हेल्‍थ को ट्रैक कर पाता है। यह ब्‍लूटूथ v5.3 LE से पैक है और एंड्रॉयड 6 और उससे बाद के सभी वर्जनों से कनेक्‍ट हो जाती है। iOS 12 और उसके बाद के ऐपल फोन्‍स के साथ भी यह काम करती है। 
Advertisement

कॉलिंग के लिए Redmi Watch 5 Active में बिल्‍ट-इन माइक्रोफोन और स्‍पीकर दिए गए हैं। यह महिलाओं की मंथली पीरियड साइकल को भी ट्रैक कर सकती है। नाइट मोड, डीएनडी मोड, थिएटर मोड जैसी सुविधाएं इसमें मिलती हैं, जिससे काम के वक्‍त वॉच आपको डिस्‍टर्ब नहीं करती।  

फ‍िटनेस का खयाल रखने वालों के लिए वॉच में 140 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड मौजूद हैं। यह आईपीएक्‍स8 रेटिंग से पैक और पानी से खुद को बचा सकती है। 42.2 ग्राम वजन है स्‍मार्टवॉच का। इसमें 470 एमएएच बैटरी लगी है जो टिपिकल यूज में 18 दिन और हैवी यूज में 12 दिन चल सकती है। वॉच में एलेक्‍सा का भी सपोर्ट है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.