Redmi Watch 3 Lite सर्टिफिकेशंस साइट पर आई नजर, दमदार फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च

Redmi Watch 3 Lite में 2.87V Polymer Li-ion बिल्ट इन बैटरी दी जाएगी। यह वॉच ब्लूटूथ v5 का सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023 10:52 IST
ख़ास बातें
  • Redmi जल्द ही Redmi Watch 3 Lite को पेश करने की तैयारी कर रही है।
  • Redmi Watch 3 Lite में 2.87V Polymer Li-ion बिल्ट इन बैटरी दी जाएगी।
  • रेडमी वॉच 3 लाइट में एक हार्ट रेट सेंसर दिया गया है।

Redmi Watch 3 में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi जल्द ही Redmi Watch 3 Lite को पेश करने की तैयारी कर रही है। रेडमी की आगामी स्मार्टवॉच हाल ही में SIRIM और IMDA सर्टिफिकेशन पर नजर आई थी, जिससे पता चलता है कि यह वॉच लॉन्च के लिए तैयार है। ब्रांड ने बीते साल दिसंबर में Redmi Watch 3 को पेश किया था। यहां हम आपको इस आगामी स्मार्टवॉच के बारे में विस्तार से बात रहे हैं।

Gizmochina के अनुसार, Redmi Watch 3 Lite स्मार्टवॉच को मॉडल नंबर M2247W1 के साथ IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, जिससे सुझाव मिलता है कि यह स्मार्टवॉच जल्द ही लॉन्च होने वाली है। हालांकि वेबसाइट पर स्मार्टवॉच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
 

Redmi Watch 3 Lite के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


हालिया सर्टिफिकेशन से Redmi Watch 3 Lite के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। इस वॉच में 2.87V Polymer Li-ion बिल्ट इन बैटरी दी जाएगी। यह वॉच ब्लूटूथ v5 का सपोर्ट करेगी। इस वॉच का लुक Redmi Watch 3 के समान रेक्टेंगुलर होगा। हेल्थ फीचर्स की बात की जाए तो रेड्मी वॉच 3 लाइट में एक हार्ट रेट सेंसर दिया गया है। इस वॉच में चार्जिंग के लिए एक मैग्नेटिक चार्जिंग पोर्ट है। हालांकि ऐसा लगता है कि वॉच में कोई माइक्रोफोन नहीं है। इससे साफ होता है कि इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट नहीं हो सकता है। नेविगेशन के लिए साइड में सिंगल बटन होगा और स्ट्रैप्स डिटैचेबल होंगे।
 

Redmi Watch 3 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो बीते साल लॉन्च की गई Redmi Watch 3 में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD रेजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट है। स्क्वायर डायल वाली यह वॉच 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। इस वॉच में दाईं ओर एक बटन दिया गया है। सेफ्टी की बात की जाए तो यह 50 मीटर तक गहरे पानी में सुरक्षित रह सकती है। हेल्थ फीचर्स की बात की जाए तो इस वॉच में हार्ट-रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप एंड स्ट्रेस ट्रैकर, ब्रीद एक्सरसाइज और महिलाओं के मेंस्ट्रुअल साइकिल मॉनिटर दिया गया है। स्पोर्ट्स लवर के लिए यह वॉच 120 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड्स का सपोर्ट करती है। इसमें आउटडोर एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए एक इनबिल्ट जीपीएस भी है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, इमरजेंसी एसओएस मोड समेत अन्य फीचर्स दिए गए हैं। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टवॉच में 289mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 12 दिनों तक चल सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Watch 3 Lite, Redmi Watch 3

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.