Redmi भारत में 8 सितंबर को लॉन्च करेगी स्मार्ट बैंड, ये हो सकती हैं खासियतें

Xiaomi ने अप्रैल में 99 चीनी युआन (लगभग 1,100 रुपये) में Redmi Band को चीन में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 3 सितंबर 2020 14:50 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Smart Band के नाम से भारत में लॉन्च होगा कंपनी का पहला फिटनेस बैंड
  • कंपनी चीन में Redmi Band के नाम से अप्रैल में लॉन्च कर चुकी है पहला बैंड
  • संभावना है कि रेडमी बैंड भारत में रेडमी स्मार्ट बैंड के नाम से पेश हो

Xiaomi ने अप्रैल में चीन में Redmi Band को लॉन्च किया था

Redmi Smart Band भारत में 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा, Xiaomi ने अपने रेडमी इंडिया ट्विटर हैंडल के जरिए इसका खुलासा किया है। यह भारत में ब्रांड का पहला स्मार्ट बैंड होगा, हालांकि अप्रैल में इसे चीन में लॉन्च किया गया था। संभावना है कि Xiaomi उसी स्मार्ट बैंड को Redmi स्मार्ट बैंड के रूप में भारत में ला रही है। अब तक, कंपनी ने कोई भी प्रमुख स्पेसिफिकेशन साझा नहीं किए हैं। अभी तक केवल इतना पता है कि बैंड भारत में 8 सितंबर को लॉन्च होगा।
 

Redmi Smart Band launch details

Xiaomi द्वारा भारत में 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे Redmi Smart Band को लॉन्च किया जाएगा। Redmi India ने ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा की है। कंपनी ने स्मार्ट बैंड की कीमत और इसकी उपलब्धता की जानकारी साझा नहीं की है और यह स्पष्ट नहीं है कि कोई लॉन्च इवेंट होगा या सिर्फ एक घोषणा के जरिए इसे लॉन्च किया जाएगा। आने वाले कुछ दिनों के भीतर इसकी अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
 

याद दिला दें कि Xiaomi ने अप्रैल में 99 चीनी युआन (लगभग 1,100 रुपये) में Redmi Band को चीन में लॉन्च किया था।
 

Redmi Smart Band specifications, features

रेडमी बैंड के चीनी वेरिएंट की बात करें तो यह 1.08-इंच कलर डिस्प्ले के साथ आता है, जो आयातकार है। यह पांच अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड के साथ आता है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग का फीचर भी शामिल है। इसके लिए बैंड में एक ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर दिया गया है। Redmi Band में स्लीप मॉनीटरिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यूज़र्स अपने सोने के पैटर्न को देख सकते हैं।

Xiaomi ने रेडमी बैंड पर 70 से अधिक व्यक्तिगत डायल फेस दिए हैं। बैंड चार अलग-अलग बैंड विकल्प में उपलब्ध होगा।

Redmi Band एक इंटिग्रेटेड यूएसबी कनेक्टर के साथ आता है, जो केवल यूएसबी चार्जर में प्लग करके बैंड को चार्ज कर सकता है। रेडमी का दावा है कि रेडमी बैंड की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 14 दिनों तक चल सकती है। इसके अलावा Redmi Band में Android ओएस आता है, जो इसे रेडमी और मी स्मार्टफोन के अलावा अन्य फोनों के साथ कनेक्ट होने का विकल्प भी देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  2. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.