Redmi Buds 7S लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, ANC और स्पेटियल ऑडियो सपोर्ट के साथ ऐसे हैं फीचर्स

Xiaomi ने चीनी बाजार में नए सेमी-इन-ईयर वायरलेस ईयरबड्स Redmi Buds 7S पेश कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2025 16:51 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Buds 7S की कीमत में 199 युआन (लगभग 2,317 रुपये) है।
  • Redmi Buds 7S में फ्लैगशिप लेवल ड्यूल ड्राइवर एकोस्टिक आर्किटेक्चर है।
  • Redmi Buds 7S में दी गई बैटरी केस के साथ 32 घंटे तक चल सकती है।

Redmi Buds 7S में फ्लैगशिप लेवल ड्यूल ड्राइवर एकोस्टिक आर्किटेक्चर है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीनी बाजार में नए सेमी-इन-ईयर वायरलेस ईयरबड्स Redmi Buds 7S पेश कर दिए हैं। Buds 7S को टॉप लेवल साउंड परफॉर्मेंस, नॉयज कैंसलेशन और स्मार्ट कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एक एर्गोनोमिक डिजाइन है। यहां हम आपको Redmi Buds 7S के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Buds 7S Price


कीमत की बात करें तो Redmi Buds 7S की कीमत में 199 युआन (लगभग 2,317 रुपये) है। यह स्नो व्हाइट, लेक ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक जैसे तीन कलर्स में उपलब्ध है। चीनी रिटेलर प्लेटफॉर्म JD.com पर ऑफिशियल स्तर पर बुकिंग शुरू हो गई है।


Redmi Buds 7S Specifications


Redmi Buds 7S में फ्लैगशिप लेवल ड्यूल ड्राइवर एकोस्टिक आर्किटेक्चर है, जिसमें 12.4mm टाइटेनियम कोटेड डायनेमिक ड्राइवर 5.5mm माइक्रो पीजोइलेक्ट्रिक सिरेमिक यूनिट के साथ लिंक है। यह सेटअप हाई और फुल बॉडी बेस के साथ बेहतर साउंड प्रदान करता है। ईयरबड्स में 5 EQ प्रीसेट मिलते हैं और ऑफिशियल हार्डवेयर पार्टनर के तौर पर NetEase Cloud Music सर्टिफाइड हैं। SoundID बेस्ड ऑडियो पर्सनलाइज फीचर एक क्विक टेस्टिंग के जरिए यूजर्स की सुनने की प्राथमिकताओं के साथ-साथ उसके अनुसार साउंड आउटपुट को एडेस्ट करती है। स्पेटियल ऑडियो के साथ Xiaomi के सेल्फ डेवलप HRTF एल्गोरिदम पर बेस्ड है जो कि फिल्मों और गेमिंग के लिए बेस्ट 360-डिग्री सराउंड अनुभव प्रदान करता है।

ड्यूल माइक्रोफोन से लैस Buds 7S दो मोड डीप और बैलेंस्ड के साथ इंटेलिजेंट एक्टिव नॉयज कैंसलेशन का सपोर्ट करता है। एयर नॉयज के प्रतिरोध को 9 मीटर/सेकंड तक रेट किया गया है, जो आउटडोर में भी क्लियर कॉल की सुविधा प्रदान करता है। ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 6.5 घंटे तक और केस के साथ कुल 32 घंटे तक उपयोग किए जा सकते हैं। 10 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। अन्य फीचर्स में ड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी और फास्ट पेयरिंग शामिल है। Xiaomi Earbuds ऐप के जरिए कस्टमाइजेबल कंट्रोल मिलता है। अपग्रेडेड बैटरी लेवल इंडिकेटर के साथ नए क्लाउड लाइट इफेक्ट 2.0 के लिए सपोर्ट शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  2. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
  3. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  2. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
  3. क्लाइमेट चेंज धीमी कर रहा है पृथ्वी की गति! हो सकता है बड़ा खतरा
  4. iPhone 17 Pro हो गया 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart सेल में सबसे धांसू ऑफर
  5. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
  6. 11,000mAh बैटरी के साथ Honor X80 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, चार रंगों में देगा दस्तक!
  7. 10 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi का 64MP कैमरा वाला फोन! आ गई धमाका डील
  8. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
  9. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  10. 48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.