सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले Redmi Buds 6 भारत में Rs 2,799 में लॉन्च, जानें खास फीचर्स

ये नए ईयरबड्स 49dB ANC सपोर्ट के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2024 15:39 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 12.4mm के टाइटेनियम ड्राइवर मिलते हैं।
  • साथ में 5.5mm के माइक्रो पीजोइलेक्ट्रिक सिरेमिक ड्राइवर्स भी दिए गए हैं।
  • 10 मिनट की चार्जिंग में ये 4 घंटे का बैकअप दे सकते हैं।

Redmi Buds 6 में डुअल ड्राइवर सिस्टम दिया गया है।

Photo Credit: Amazon

Xiaomi ने वायरलेस ईयरबड्स में नए Redmi Buds 6 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इनमें 12.4mm के टाइटेनियम ड्राइवर मिलते हैं। साथ में 5.5mm के माइक्रो पीजोइलेक्ट्रिक सिरेमिक ड्राइवर्स का सपोर्ट दिया गया है। ये 49dB ANC सपोर्ट के साथ आते हैं। कंपनी ने इन्हें डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाया है और IP54 रेटिंग से नवाजा है। खास फीचर्स में रिमोट शटर भी दिया गया है जिससे आप कैमरा ट्रिगर को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इनमें 42 घंटे तक का बैकअप कंपनी ने देने की बात कही है। आइए जानते हैं इसके सभी खास स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Redmi Buds 6 price in India

Redmi Buds 6 को कंपनी 2,999 रुपये में लॉन्च किया है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा भारत में Amazon पर भी ये खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें Titan White, Ivy Green और Spectre Black में खरीदा जा सकता है। सेल 13 दिसंबर से शुरू होगी। 19 दिसंबर तक इन्हें 2799 रुपये में खरीदने का ऑफर कंपनी की ओर से दिया जा रहा है। 
 

Redmi Buds 6 specifications

Redmi Buds 6 में डुअल ड्राइवर सिस्टम दिया गया है। इनमें 12.4mm के टाइटेनियम ड्राइवर मिलते हैं। साथ में 5.5mm के माइक्रो पीजोइलेक्ट्रिक सिरेमिक ड्राइवर्स भी दिए गए हैं। ये नए ईयरबड्स 49dB ANC सपोर्ट के साथ आते हैं। खास फीचर्स में रिमोट शटर भी दिया गया है जिससे आप कैमरा ट्रिगर को भी कंट्रोल कर सकते हैं। 

कंपनी ने इन्हें डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाया है और IP54 रेटिंग से नवाजा है। प्रत्येक ईयरबड में 10 घंटे (बिना ANC) का बैकअप मिल जाता है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ 42 घंटे (बिना ANC) तक का बैकअप कंपनी ने देने की बात कही है। इनमें क्विक चार्ज फीचर भी है जिसकी मदद से 10 मिनट की चार्जिंग में ये 4 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। चार्जिंग केस के डाइमेंशन 61.01×51.71×24.80mm है वजन 43.2 ग्राम है। जबकि इयरबड के डाइमेंशन 31.13×21.34×23.5mm और वजन 5 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Decent ANC
  • IP54 rating (only earphones)
  • Flow LED on case
  • Bad
  • Choppy dual-device connectivity
  • Case invites dust and marks
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Black

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  2. Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  2. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  3. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
  5. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  6. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  7. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  8. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
  9. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  10. फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.