36 घंटों की बैटरी लाइफ वाले Redmi Buds 5C ईयरबड्स Rs 1999 में लॉन्‍च, जानें खूबियां

Redmi Buds 5C : बड्स की सेल Amazon.in, Flipkart और शाओमी रिटेल पर 20 जुलाई की दोपहर 12 बजे से होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 जुलाई 2024 18:05 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Buds 5C ईयरबड्स हुए इंडिया में लॉन्‍च
  • इनमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा है
  • गूगल फास्‍ट पेयर का भी ऑप्‍शन मिलता है इनमें

Redmi Buds 5C में गेस्‍चर कंट्रोल की सुविधा है। यूजर्स अपने कम्‍फर्ट को देखते हुए टच कंट्रोल्‍स को कस्‍टमाइज कर सकते हैं।

Redmi Buds 5C : रेडमी के नए TWS ईयरबड्स Redmi Buds 5C को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया गया है। इनमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC), ट्रांसपैरेंसी मोड दिया गया है। दावा है कि चार्जिंग केस के जरिए ये 36 घंटों की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर यह 2 घंटे तक चल जाते हैं। ब्‍लूटूथ 5.3 कने‍क्टिविटी को सपोर्ट करने वाले Redmi Buds 5C गूगल फास्‍ट पेयर की मदद से आपकी डिवाइस से फटाफट कनेक्‍ट हो जाते हैं। 
 

Redmi Buds 5C Price 

Redmi Buds 5C की कीमत 1999 रुपये है। इन्‍हें सिम्‍फनी ब्‍लू, बास वाइट और अकॉस्टिक ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। बड्स की सेल Amazon.in, Flipkart और शाओमी रिटेल पर 20 जुलाई की दोपहर 12 बजे से होगी। 
Advertisement
 

Redmi Buds 5C Specifications 

Redmi Buds 5C भी किसी आम ईयरबड्स की तरह नजर आते हैं। हालांकि सुविधाओं के मामले में यह हाईटेक हैं। इनमें लगे 12.4mm के ड्राइवर्स अच्‍छा साउंड जनरेट करने में सक्षम हैं। वह आवाज ब्‍लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के जरिए हमारे कानों तक पहुंचती है। गूगल फास्‍ट पेयर और डुअल डिवाइस स्‍मार्ट कनेक्‍शन की सुविधा इनमें है। 

अलग- अलग तरह का साउंड यूजर्स अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। कस्‍टम ईक्‍यू मोड भी दिया गया है। Redmi Buds 5C में लगे डुअल माइक्रोफोन्‍स एआई नॉइस रिडक्‍शन को सपोर्ट करते हैं। एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा इनमें दी गई है। इससे बाहर के शोर को कम करने में मदद मिलती है। 
Advertisement

Redmi Buds 5C में गेस्‍चर कंट्रोल की सुविधा है। यूजर्स अपने कम्‍फर्ट को देखते हुए टच कंट्रोल्‍स को कस्‍टमाइज कर सकते हैं। इन्‍हें आईपी 54 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि ईयरबड्स धूल और पानी के छींटों से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचे रह सकते हैं। 

Redmi Buds 5C के चार्जिंग केस का वजन 38.5 ग्राम है। ईयरबड्स का वजन 4.2 ग्राम है। चार्जिंग केस में 480mAh की बैटरी है, जबकि हरेक ईयरबड में 45mAh बैटरी है। कुछ मिलाकर यह बड्स 36 घंटों की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। टाइप-सी पोर्ट के जरिए इन्‍हें 10 मिनट चार्ज करके दो घंटों का म्‍यूजिक सुना जा सकता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  2. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  7. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  8. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  9. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  10. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.