Redmi Buds 5 लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी, जबरदस्त फीचर्स से लैस

Redmi Buds 5 में 46db तक का फ्लैगशिप-ग्रेड नॉयज कैंसलेशन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 सितंबर 2023 10:39 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Buds 5 की कीमत चीन में 199 युआन (लगभग 2,259 रुपये) तय की गई है।
  • Redmi Buds 5 में 46db तक का फ्लैगशिप-ग्रेड नॉयज कैंसलेशन दिया गया है।
  • Redmi Buds 5 फुल चार्ज होकर 40 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

Redmi Buds 5

Photo Credit: Redmi

Redmi ने चीन में एक मेगा लॉन्च इवेंट के दौरान Redmi Note 13 सीरीज फोन और Redmi Pad SE के साथ नए Redmi Buds 5 को भी पेश किया है। Redmi Buds 4 के अपग्रेड के तौर पर आए इन ईयरबड्स में 46db नॉयज कैंसलेशन और लंबे समय तक चलने वाली 40 घंटे की बैटरी दी गई है। ईयरबड्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 और एर्गोनोमिक डिजाइन दिया गया है। यहां हम आपको Redmi Buds 5 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Buds 5 की कीमत


Redmi Buds 5 की कीमत चीन में 199 युआन (लगभग 2,259 रुपये) तय की गई है। ईयरबड्स के AAPE वर्जन की कीमत 299 युआन (लगभग 3,395 रुपये) है। हालांकि, ये ईयरबड्स बिक्री के लिए फिलहाल चीन के अलावा बाहर उपलब्ध नहीं हैं।कलर ऑप्शन की बात करें तो ईयरबड्स ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।


Redmi Buds 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Redmi Buds 5 में 46db तक का फ्लैगशिप-ग्रेड नॉयज कैंसलेशन दिया गया है। ईयरबड्स की रेंज 2kHz वाइड-बैंड है और यह 3-लेवल नॉयज कैंसलेशन के साथ-साथ 3-लेवल ट्रांसपेरेंसी मोड प्रदान करता है। क्लियर कॉलिंग के लिए ईयरबड्स में ड्यूल माइक एआई नॉयज कैंसलेशन भी शामिल है। नए रेडमी ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.3 के जरिए कनेक्ट होते हैं। इन्हें Xiaomi ईयरबड्स ऐप से कॉन्फिगर कर सकते हैं। Redmi Buds 5 में एक स्टेम डिजाइन दिया गया है। Xiaomi ने कपड़ों के ब्रांड AAPE के साथ मिलकर ईयरबड्स का एक स्पेशल वर्जन भी पेश किया है।

Xiaomi ने बताया कि Redmi Buds 5 में एक इंडीपेंडेंट एकोस्टिक चैंबर मिलता है। ईयरबड्स को Netease क्लाउड म्यूजिक हार्डवेयर सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो रेडमी बड्स 5 फुल चार्ज होकर केस के साथ 40 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ईयरबड्स सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक प्रदान कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.