Redmi Band हार्ट रेट सेंसर, कलर डिस्प्ले के साथ लॉन्च: जानें स्पेसिफिकेशन

Redmi Band पांच अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड के साथ आता है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग का फीचर भी शामिल है। इसके लिए बैंड में एक ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर दिया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2020 10:24 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Band है स्लीप ट्रैकिंग फीचर से लैस
  • आपकी पांच अलग-अलग स्पोर्ट्स एक्टिविटी कर सकता है ट्रैक
  • रेडमी बैंड में मिलेंगे चार रंग के स्ट्रैप विकल्प

Redmi Band हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ आता है

Redmi Band को शुक्रवार को हुए मी फैन फैस्टिवल के दौरान पेश किया गया है। नया स्मार्ट बैंड कलर डिस्प्ले के साथ आता है और कई फिटनेस-ट्रैकिंग फीचर्स को सपोर्ट करता है, जिनमें साइकिल चलाने, दौड़ने और चलने जैसी एक्टिविटी रिकॉर्डिंग का सपोर्ट शामिल है। बैंड में हार्ट रेट सेंसर भी है, जो आपके  हृदय गति को मॉनिटर करते हैं। यहां तक की यह बैंड यूज़र की नींद को ट्रैक करने का भी काम करता है। हाल ही में लॉन्च हुए Huawei Band 4 और Honor Band 5i की तरह ही, Redmi Band में आसान चार्जिंग के लिए एक इंटिग्रेटेड USB प्लग भी है। इसमें चुनने के लिए डायल फेस के विकल्प भी है। कंपनी ने इस बैंड को चार स्ट्रैप वेरिएंट में लॉन्च किया है। रेडमी बैंड शुरू में चीन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, हालांकि यह भविष्य में भारत जैसे बाजारों तक पहुंच सकता है।
 

Redmi Band pirce

रेडमी बैंड की कीमत चीन में 99 युआन (लगभग 1,100 रुपये) है। हालांकि यह एक क्राउडफंडिंग कैंपेन के तहत 95 युआन (लगभग 1,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। यह कैंपेन 9 अप्रैल से चीन में लाइव होगा। हालांकि Redmi Band की ग्लोबल उपलब्धता की जानकारी अभी घोषित नहीं की गई है।
 

Redmi Band specifiations, features

रेडमी बैंड आयताकार 1.08-इंच कलर डिस्प्ले के साथ आता है। यह पांच अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड के साथ आता है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग का फीचर भी शामिल है। इसके लिए बैंड में एक ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर दिया गया है। Redmi Band में स्लीप मॉनीटरिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यूज़र्स अपने सोने के पैटर्न को देख सकते हैं।

Xiaomi ने रेडमी बैंड पर 70 से अधिक व्यक्तिगत डायल फेस दिए हैं। बैंड चार अलग-अलग बैंड विकल्प में उपलब्ध होगा।
Advertisement

Redmi Band एक इंटिग्रेटेड यूएसबी कनेक्टर के साथ आता है, जो केवल यूएसबी चार्जर में प्लग करके बैंड को चार्ज कर सकता है। रेडमी का दावा है कि रेडमी बैंड की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 14 दिनों तक चल सकती है। इसके अलावा Redmi Band में Android ओएस आता है, जो इसे रेडमी और मी स्मार्टफोन के अलावा अन्य फोनों के साथ कनेक्ट होने का विकल्प भी देता है।

रेडमी बैंड के साथ शाओमी ने अपने मी फैन फेस्टिवल 2020 इवेंट में Mi Bunny Watch 4 स्मार्टवॉच और Mi Air 2S ईयरबड्स भी लॉन्च किए है। कंपनी ने अपने नए स्मार्ट टीवी, कनेक्टेड कैमरा और राउटर मॉडल भी दिखाए हैं, जो आने वाले दिनों में चीनी बाजार में आएंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां

Battery Life (Days)

14
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  4. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  9. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.