Realme TechLife Watch R100 लॉन्च, हेल्थ और स्पोर्ट्स फीचर्स समेत कॉलिंग बेनिफिट से लैस स्मार्टवॉच

Realme TechLife Watch R100 की कीमत 3,999 रुपये है, लेकिन सीमित समय के लिए इसे सिर्फ 3,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। उपलब्धता की बात की जाए तो इसकी पहली सेल 28 जून को 12 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जून 2022 17:56 IST
ख़ास बातें
  • Realme TechLife Watch R100 में 1.32 इंच की TFT LCD स्क्रीन दी गई है।
  • Realme TechLife Watch R100 में 100 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है।
  • Realme TechLife Watch R100 में 380mAh की बैटरी दी गई है।

Realme TechLife Watch R100 में 1.32 इंच की TFT LCD स्क्रीन दी गई है।

Realme ने भारत में Realme TechLife Watch R100 को लॉन्च कर दिया है। ब्रांड की लेटेस्ट बजट स्मार्टवॉच एक क्लासिक सर्कुलर डायल से लैस होने के साथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है। आइए इसकी कीमत और उपलब्धता के साथ-साथ इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं। निर्धारित समय के अनुसार यह स्मार्टवॉच आई है। 
 

Realme TechLife Watch R100 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme TechLife Watch R100 एक क्लासिक व्रिस्टवॉच है जो कि सर्कुल डायल के साथ आती है। इसमें 1.32 इंच की TFT LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 360 x 360 पिक्सल है और 450 निट्स तक पीक ब्राइटनेस लेवल है। इसकी डिस्प्ले एक एल्यूमीनियम एलॉय चेसिस से घिरी हुई है जबकि रियर पैनल में मैट टेक्सचर है जो कि प्लास्टिक से बना है। 22mm  सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ इस वियरेबल का वजन सिर्फ 46 ग्राम है। सेफ्टी के लिए इसमें IP68-रेटिंग दी गई है जो कि धूल और पानी से बचाव प्रदान करती है। इस स्मार्टवॉच को Realme Wear ऐप के जरिए लिंक किया जा सकता है। कंपेटिबल की बात करें तो यह एप्लिकेशन एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है।

फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है। यह 100 से ज्यादा इनडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स मोड, हार्ट रेट मॉनिटर, ​​​​ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर, स्टैस ट्रैकर और स्लीप रेट मॉनिटर मिलता है। इस स्मार्टवॉच में अन्य रेगुलर फीचर्स जैसे कि वैदर अलर्ट, अलार्म, म्यूजिक कंट्रोल, रिमाइंडर, मासिक धर्म चक्र मॉनिटर ​​और काफी कुछ मिलता है। सबसे खास बात यह है कि मार्केट में अधिकतर बजट स्मार्टवॉच के अलावा यह एक इनबिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन कॉम्बो के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2 मिलता है जो कि कॉल को सपोर्ट करता है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस वॉच में 380mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार फुल चार्ज होने पर 7 दिनों तक चल सकती है।
Advertisement
 

Realme TechLife Watch R100 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Realme TechLife Watch R100 की कीमत 3,999 रुपये है, लेकिन सीमित समय के लिए इसे सिर्फ 3,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। उपलब्धता की बात की जाए तो इसकी पहली सेल 28 जून को 12 बजे शुरू होगी। इसे Realme.com से खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Black और Grey कलर में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  3. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  6. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  7. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  10. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.