Realme Buds T310 ईयरबड्स होंगे 46dB ANC के साथ 30 जुलाई को लॉन्च, 40 घंटे तक चलेगी बैटरी

Realme Buds T310 में बड्स T300 के मुकाबले में कुछ सुधार होंगे। इनमें 46dB हाइब्रिड एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (ANC) फीचर होगा।

Realme Buds T310 ईयरबड्स होंगे 46dB ANC के साथ 30 जुलाई को लॉन्च, 40 घंटे तक चलेगी बैटरी

Photo Credit: Realme

Realme Buds T310 में 46dB हाइब्रिड ANC फीचर होगा।

ख़ास बातें
  • Realme Buds T310 में Buds T300 के मुकाबले में कुछ सुधार होंगे।
  • Realme Buds T310 में 46dB हाइब्रिड एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (ANC) फीचर होगा
  • Realme Buds T310 में 12.4mm डायनेमिक बास ड्राइवर भी होंगे।
विज्ञापन
Realme 30 जुलाई को नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है, जिसमें Realme Buds T310, Realme 13 Pro सीरीज और Realme Watch S2 शामिल हैं। ये स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में उपलब्ध होंगे। Realme Buds T310 में 46dB हाइब्रिड एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (ANC) फीचर होगा। Buds T310 की बैटरी 40 घंटे तक चलेगी। यहां हम आपको  Realme Buds T310 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme Buds T310 Price


कीमत की बात की जाए तो Realme Buds T300 की कीमत 2,299 रुपये है, इसलिए Buds T310 की कीमत भी समान होने की संभावना है। Realme Buds T310 लॉन्च के बाद  Realme की ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।


Realme Buds T310 Specifications


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme Buds T310 में बड्स T300 के मुकाबले में कुछ सुधार किए जाएंगे। नए ईयरबड्स में 46dB हाइब्रिड एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (ANC) फीचर होगा, जो बड्स T300 में 30dB ANC से अपग्रेड है। बेहतर बेस, क्लियर साउंड और 360° स्पेटियल ऑडियो इफेक्ट के लिए ईयरबड्स में 12.4mm डायनेमिक बास ड्राइवर भी होंगे। Buds T310 का डिजाइन Buds T300 जैसा होगा, जिसमें एक लंबा स्टेम और एक कॉम्पैक्ट चार्जिंग केस होगा। ये लाइटवेस होने के साथ गेमिंग मोड, एएसी कोडेक और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेंगे। ईयरबड्स 40 घंटे तक प्लेबैक प्रदान करेंगे। इसमें IP55 रेटिंग मिलेगी जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
कलरBlack
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »