Realme Buds Air Pro Master Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Realme Buds Air Pro Master Edition की कीमत भारत में 4,999 रुपये तय की गई है। इनकी पहली सेल 8 जनवरी को आयोजित की जाएगी, जो कि दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Realme Buds Air Pro Master Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
ख़ास बातें
  • Realme Buds Air Pro की सेल 8 जनवरी से होगी शुरू
  • रियलमी बड्स एयर प्रो मास्टर एडिशन में मिलेगा स्मूथ ग्लॉसी मिरर फिनिश
  • इन ईयरबड्स को लोकप्रिय आर्टिस्ट José Lévy द्वारा डिज़ाइन किया गया है
विज्ञापन
Realme Buds Air Pro Master Edition ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स को भारत में Realme Watch S और Realme Watch S Pro के साथ लॉन्च कर दिया गया है। यह ईयरबड्स लोकप्रिय आर्टिस्ट José Lévy द्वारा डिज़ाइन किए गए हैं, जिसमें स्मूथ ग्लॉसी मिरर फिनिश दिया गया है। यह मौजूदा Realme Buds Air Pro के व्हाइट और ब्लैक विकल्प का एडिशन हैं। नए मिरर फिनिश के अलावा, रियलमी  बड्स एयर प्रो मास्टर एडिशन के स्पेसिफिकेशन अक्टूबर महीने में लॉन्च हुए रिलयमी बड्स एयर प्रो जैसे ही हैं। यह ईयरबड्स एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, 94 मिलिसेकेंड सुपर लो लैटेंसी और कॉल के लिए डुअल माइक नॉइस कैंसिलेशन जैसे फीचर्स से लैस है।
 

Realme Buds Air Pro Master Edition price in India, sale date

Realme Buds Air Pro Master Edition की कीमत भारत में 4,999 रुपये तय की गई है। इनकी पहली सेल 8 जनवरी को आयोजित की जाएगी, जो कि दोपहर 12 बजे शुरू होगी। रियलमी बड्स एयर प्रो मास्टर एडिशन Flipkart, Realme.com और अन्य ऑफलाइन पार्टनर स्टोर के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। रियलमी बड्स एयर प्रो मास्टर एडिशन को कंपनी की वेबसाइट पर ‘New Wave Silver' कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट किया गया है।
 

Realme Buds Air Pro Master Edition features

नए रियलमी बड्स एयर प्रो मास्टर एडिशन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5 और 10एमएम डायनमिक ड्राइवर्स फीचर किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह 35dB तक नॉइस को कम करते हैं, वहीं ANC और वॉयस कॉल के लिए इनमें डुअल-माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है। रियलमी बड्स एयर प्रो में मौजूद अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें 94ms लो लैटेंसी मोड के साथ ट्रांसपेरेंसी मोड दिया गया है। रियलमी बड्स एयर प्रो मास्टर एडिशन में 486mAh बैटरी के साथ 25 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। रियलमी का कहना है कि ANC ऑन पर इस ईयरफोन का इस्तेमाल आप केस के साथ 20 घंटे तक कर सकते हैं। इसके अलावा इसेमं फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है, जिसमें 15 मिनट के चार्ज पर आपको 7 घंटे तक की प्लेबैक मिलता है।

नए ईयरबड्स में IPX4 वाटर रसिस्टेंट दिया गया है और इंटेलिजेंस नॉइस कैंसिलेशन के लिए Realme S1 चिप मौजूद है। अच्छी और साफ कॉल के लिए इसमें डुअल माइक नॉइस कैंसिलेशन दिया गया है। ईयरफोन केस में अनोखा कोबेल आकार दिया गया है और इसका भार 5-5 ग्राम है। इसमें स्मार्ट वियर डिटेक्शन, टच कंट्रोल और वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स को भी इंटीग्रेट किया गया है। रियलमी बड्स एयर प्रो मास्टर एडिशन को रियलमी लिंक ऐप से लिंक करके स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • खूबियां
  • Good looks, comfortable fit
  • Active noise cancellation
  • Lots of useful features
  • Decent, safe sonic signature
  • कमियां
  • Not very detailed sound
  • ANC isn't very sensitive to changes and high-frequency sounds
  • Average battery life
Headphone TypeIn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityTrue Wireless Stereo (TWS)
TypeEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »