Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस से अब कर पाएंगे 3 मिनट तक लंबा वीडियो रिकॉर्ड, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस में नए 6.0 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ क्वालिटी अपग्रेड मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2024 18:09 IST
ख़ास बातें
  • Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस में नए 6.0 सॉफ्टवेयर अपडेट मिल रहा है।
  • Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस के साथ 3 मिनट तक वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
  • Meta ने अपने Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस के लिए 3 नए स्टाइल पेश किए हैं।

Meta ने अपने स्मार्ट ग्लासेस के लिए 3 नए स्टाइल पेश किए हैं।

Photo Credit: Gadgets 360

Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस में नए 6.0 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ क्वालिटी अपग्रेड मिल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Meta ने खासतौर पर घोषणा नहीं की है लेकिन स्मार्ट ग्लास में जो नया शामिल हो रहा है, उनमें से एक वीडियो रिकॉर्ड करने के समय में बढ़ोतरी है। अपडेट के बाद यूजर्स कथित तौर पर अपने Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास के साथ 3 मिनट तक वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे जो कि पिछली लिमिट से तीन गुना अधिक है।


Ray-Ban Meta Glasses Features


डिजिटल ट्रेंड्स की रिपोर्ट के अनुसार, Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास के लिए वर्जन 6.0 अपडेट यूजर्स को 3 मिनट तक लंबे वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा प्रदान करता है। जहां पहले यूजर्स सिर्फ 60 सेकंड तक ही रिकॉर्ड कर सकते थे। हालांकि, बढ़े हुए रिकॉर्डिंग समय को डिफॉल्ट तौर पर ऑन नहीं किया जा सकता है। अपडेट के बाद रे-बैन मेटा स्मार्ट ग्लासेस अभी भी 60 सेकंड तक वीडियो रिकॉर्ड करता है। हालांकि, यूजर्स कथित तौर पर कंपेटिबल ऐप में सेटिंग्स पर जा सकते हैं और इसे बदलने के लिए कैमरा सेक्शन पर जा सकते हैं।
Advertisement

ग्लासेस के लिए नया फीचर सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ रोलआउट हुआ है। अगर यूजर्स ने ऑटो-अपडेट ऑप्शन ऑन नहीं किया है तो इसे और अन्य अपडेट को पाने के लिए स्मार्ट ग्लास को मैनुअल तौर पर अपडेट कर सकते हैं। Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास के लिए अपडेट की घोषणा मई में हुई थी। Meta ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, स्मार्ट ग्लासेस अब Calm ऐप का सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को उनकी माइंडफुलनेस में सुधार करने में मदद मिलती है। इसे एक आसान वॉयस कमांड "रे-बैन मेटा स्मार्ट ग्लासेस" के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।

इसके अलावा अपडेट अमेजन म्यूजिक के जरिए म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए सपोर्ट भी प्रदान करता है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को म्यूजिक सुनने के लिए अपना स्मार्टफोन बाहर निकालने की जरूरत नहीं है। यूजर्स अब वॉयस कमांड के साथ कैप्चर किए गए मीडिया को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के तौर पर भी शेयर कर सकते हैं। नए फीचर्स के साथ Meta ने अपने स्मार्ट ग्लासेस के लिए 3 नए स्टाइल जैसे ग्रेडिएंट सिनेमन पिंक लेंस के साथ शाइनी चॉकी ग्रे में स्काईलर, ट्रांजिशन सेरुलियन ब्लू लेंस के साथ शाइनी ब्लैक में स्काईलर और पोलर G15 लेंस के साथ शाइनी ब्लैक में हेडलाइनर लो ब्रिज फिट पेश किए हैं। ये स्टाइल अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत 15 देशों में उपलब्ध होंगे।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smart Glasses

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.