हार्ट रेट सेंसर और ब्लूटूथ-कॉलिंग फीचर के साथ Playfit Dial और Playfit XL स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Playfit Dial की कीमत भारत में 3,999 रुपये है और खरीद के लिए यह सिंगल गोल्ड कलर ऑप्शन में आती है। वहीं, दूसरी ओर Playfit XL की कीमत 2,999 रुपये है और इसमें स्टील ग्रे कलर ऑप्शन मिलता है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 16 फरवरी 2022 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Playfit Dial और Playfit XL वर्गाकार डायल मिलते हैं
  • Playfit Dial में 210mAh की बैटरी मौजूद है
  • Playfit XL स्मार्टवॉच IP68 सर्टिफाइड है
Playfit Dial और Playfit XL स्मार्टवॉच को भारत में 15 फरवरी मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह नई Playfit Dial स्मार्टवॉच ब्लूटूथ-कॉलिंग सपोर्ट के साथ आती है, जो कि यूज़र्स को फोन वॉयस कॉल करने व रिसीव करने की सुविधा सीधे वॉच से प्रदान करती है कॉल रिसीव करने के लिए आपको अपने कनेक्टिड फोन को जेब से बाहर निकालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। प्लेफिट डायल और प्लेफिट एक्सएल में डस्ट और वाटर रसिस्टेंट के लिए IP67 और IP68 रेटिंग्स दी गई है। दोनों ही वियरेबल कई स्पोर्ट्स मोड और वॉच फेस के सपोर्ट के साथ आते हैं, जिसे Playfit app के जरिए कस्टमाइज़ किया जा सकता है। प्लेफिट डायल में वर्गाकार 1.75 इंच आईपीएस टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Playfit XL में 1.69 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मौजूद है।  
 

Playfit Dial and Playfit XL price in India, availability

Playfit Dial की कीमत भारत में 3,999 रुपये है और खरीद के लिए यह सिंगल गोल्ड कलर ऑप्शन में आती है। वहीं, दूसरी ओर Playfit XL की कीमत 2,999 रुपये है और इसमें स्टील ग्रे कलर ऑप्शन मिलता है। दोनों ही मॉडल्स की बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और Amazon पर उपलब्ध है।
Advertisement
 

Playfit Dial and Playfit XL specifications, features

प्लेफिट डायल और प्लेफिट एक्सएल में वर्गाकार डायल दिया गया है। प्लेफिट डायल में 1.75 इंच का IPS (240x280) टचस्क्रीन डिस्प्ले मौजूद है, जबकि प्लेफिट एक्सएल में 1.69 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। वियरेबल के स्ट्रेप्स सिलिकॉन के बनें हैं और दावा किया गया है कि यह वॉच ऑल-एंगल व्यू प्रदान करती है, यहां तक की सनलाइट में भी।

दोनों ही स्मार्टवॉच में साइड-माउंटिड बटन नेविगेशन के दिए गया है और इसमें कई वॉच फेस मिलते है जिसे Android या iOS स्मार्टफोन से पेयर करके आप Playfit ऐप के जरिए कस्टमाइज कर सकते हैं। प्लेफिट डायल और प्लेफिट एक्सएल को स्मार्टफोन के साथ पेयर करके कॉल, टेक्स्ट और सोशल मीडिया नोटिफिकेशन स्मार्टवॉच पर पाई जा सकती है। इसके अलावा, यूज़र्स वॉच के जरिए पेयर फोन के म्यूजिक और कैमरा फंक्शन को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
Advertisement

प्लेफिट डायल में ब्लूटूथ वी5 कनेक्टिविटी मिलती है और यह IP67 सर्टिफाइड है। वहीं, प्लेफिट एक्सएल IP68 सर्टिफाइड है।  

दोनों स्मार्टवॉच में हेल्थ-ट्रेकिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट और स्लिप ट्रेकिंग फीचर मिलतें हैं। इसमें पैडोमीटर और सेडेंट्री रिमाइंडर भी मौजूद है। प्लेफिट डायल में ब्लड-ऑक्सिजन सैचुरेशन (SpO2) मॉनिटर मौजूद है, जो कि प्लेफिट एक्सएल में नहीं मिलेगा।
Advertisement

Playfit XL स्मार्टवॉच में बेसिक वॉच फीचर्स जैसे अलार्म और स्टॉपवॉच जैसे फीचर्स शामिल हैं। दोनों ही स्मार्टवॉच का इस्तेमाल फाइंड पेयर स्मार्टफोन के लिए भी किया जा सकता है। इसके अलावा, इनमें आपको नोटिफिकेशन अलर्ट और कॉल, मैसेज व इमेल्स के लिए वाइब्रेशन मोड मिलेगा।

Playfit Dial में 210mAh की बैटरी मौजूद है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 5 दिन तक का रनटाइम देती है, जबकि स्टैंडबाय पर इसमें 30 दिन तक की बैटरी बैकअप मिलता है। इस वियरेबल को लेकर दावा किया गया है कि यह साधारण इस्तेमाल पर 15 दिन तक की यूसेज प्रदान करता है। इसे 2 घंटे के अंदर फुल चार्ज किया जा सकता है। वहीं, Playfit XL को लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 15 दिन तक की बैटरी देता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black

Display Size

44mm

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Square

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.