यह हार्ट रेट, स्लीप मॉनिटरिंग और स्ट्रेस लेवल मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स से लैस होकर आता है।
Pebble Qore Vox फिटनेस वियरेबल में वॉइस रिकॉर्डिंग फीचर भी है
Photo Credit: Pebble
Pebble Qore Vox को कंपनी ने भारत में लेटेस्ट फिटनेस बैंड के रूप में लॉन्च किया है। यह एक स्क्रीन रहित बैंड है जो कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स से लैस होकर आता है। इसमें IML फिनिश बॉडी दी गई है। फिटनेस बैंड का वजन 53 ग्राम है जिससे पता चलता है कि यह वजन में बहुत ही हल्का बनाया गया है। इसका स्ट्रैप एडजस्टेबल है और स्ट्रैच भी किया जा सकता है। यह हार्ट रेट, स्लीप मॉनिटरिंग और स्ट्रेस लेवल मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स से लैस होकर आता है। आइए जानते हैं इसकी बैटरी, कनेक्टिविटी जैसे अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से। साथ ही कितनी है इसकी कीमत?
Pebble Qore Vox की भारत में कीमत 5,799 रुपये रखी गई है। फिटनेस वियरेबल को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। फिटनेस बैंड को कंपनी ने स्टैल्थ ब्लैक, स्टॉर्म ब्लू, और समिट ब्राउन कलर्स में लॉन्च किया है। Amazon, Flipkart जैसे ऑनलाइन रिटेलर्स पर भी यह खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
Pebble Qore Vox एक बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड है जो स्ट्रेच हो सकने वाले स्ट्रैप के साथ आता है। इसे यूजर अपनी सहूलियत के अनुसार एडजस्ट कर सकता है। इसमें 4PD सेंसर लगे हैं। फिटनेस बैंड कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स से लैस होकर आता है। इसमें हार्ट रेट, एचआरवी, स्लीप ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस मॉनिटरिंग आदि फीचर्स दिए गए हैं।
यह कई तरह की एक्टिविटी भी ट्रैक कर लेता है जिसमें स्टेप्स काउंट भी शामिल है। इसके अलावा यह कैलोरी बर्न भी काउंट करता है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। फिटनेस वियरेबल में वॉइस रिकॉर्डिंग फीचर भी है जो 100 मिनट की स्टोरेज के साथ आता है। यह वॉइस ट्रांस्क्रिप्शन और समरी भी कर सकता है। इसमें कंपनी ने 7 भारतीय भाषाओं, और 24 विदेशी भाषाओं का सपोर्ट दिया है। अन्य फीचर्स में कॉल, मैसेज ऐप अलर्ट जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। कंपनी के अनुसार यह सिंगल चार्ज में 10 दिन तक चल सकता है। फिटनेस बैंड को कंपनी ने स्टैल्थ ब्लैक, स्टॉर्म ब्लू, और समिट ब्राउन कलर्स में लॉन्च किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी