सिंगल चार्ज में 16 दिन चलने वाली Oppo Watch X2 हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत

स्मार्टवॉच में 648mAh की बैटरी है जो कि 16 दिन तक का बैकअप दे सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 फरवरी 2025 10:09 IST
ख़ास बातें
  • यह तीन कलर वेरिएंट्स- Lava Black, Summit Blue, और Silver Moon में आती है।
  • स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।
  • यह 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।

Oppo Watch X2 में 1.5 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Watch X2 स्मार्टवॉच को कंपनी ने चीन समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की यह स्मार्टवॉच एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स से लैस है। इसमें टाइटेनियम एलॉय डिजाइन मिलता है। वियरेबल में 1.5 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस है। इसमें कंपनी ने 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए हैं। स्मार्टवॉच में 648mAh की बैटरी है जो कि 16 दिन तक बैकअप दे सकती है। आइए जानते हैं कंपनी ने इसे किस प्राइस में लॉन्च किया है, और इसके अन्य खास फीचर्स कौन से हैं। 
 

Oppo Watch X2 price

Oppo Watch X2 को कंपनी ने तीन कलर वेरिएंट्स- Lava Black, Summit Blue, और Silver Moon में पेश किया है। चीन में इस स्मार्टवॉच की कीमत 2599 युआन (लगभग 31,000 रुपये) है। वहीं ग्लोबल मार्केट में इसका प्राइस SGD 499 (लगभग 32,000 रुपये) है। सिंगापुर में यह स्मार्टवॉच खरीद के लिए उपलब्ध है। जबकि चीन में इसकी सेल 26 फरवरी से शुरू होगी। 
 

Oppo Watch X2 Specifications

Oppo Watch X2 में 1.5 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 466×466 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। यह 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले पर सैफायर क्रिस्टल कवर मिलता है जिसके साथ 8 से ज्यादा Mohs हार्डनेस रेटिंग दी गई है। यह राउंड डिस्प्ले में आती है। इसमें पिरामिड टेक्सचर वाला रोटेटिंग क्राउन मिलता है जिससे नेविगेशन की जा सकती है। 

Oppo Watch X2 में Qualcomm का Snapdragon W5 प्रोसेसर लगा है। इसमें 2GB रैम है और 32GB स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टवॉच चीन में ColorOS Watch 7.0 के साथ आती है। जबकि इसका ग्लोबल मॉडल Wear OS 5.0 से लैस है। 
Advertisement

Oppo Watch X2 के हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें ECG इलेक्ट्रॉड लगे हैं। यह 8-चैनल हार्ट रेट सेंसर से लैस है और 16-चैनल ब्लड ऑक्सीजन सेंसर से लैस है। इसमें रिस्ट टेम्परेचर सेंसर भी लगा है। यह 60 सेकंड के क्विक हेल्थ चेकअप फीचर के साथ है। यह रियल टाइम SpO2 मॉनिटरिंग और वेस्कुलर हेल्थ मॉनिटरिंग भी कर सकती है। 

बैटरी की बात करें तो स्मार्टवॉच में 648mAh की बैटरी दी गई है। इसकी मदद से यह 16 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकती है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। यह डुअल फ्रिक्वेंसी GPS सपोर्ट करती है। इसमें ई-सिम फंक्शन भी दिया गया है जिससे कि यूजर कॉल भी कर सकता है और इंटरनेट भी इसी के अंदर एक्सेस कर सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.