Oppo Watch ECG Edition स्मार्टवॉच लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

Oppo Watch ECG Edition की कीमत CNY 2,499 (लगभग 27,000 रुपये) है, जिसकी सेल चीन में शुरू भी कर दी गई है। यह कीमत स्टैंडर्ड Oppo Watch के स्टैनलैस-स्टील मॉडल की कीमत के समान है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 25 सितंबर 2020 11:57 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Watch ECG Edition को चीन में लॉन्च किया गया है
  • इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम फीचर से लैस है Oppo की लेटेस्ट वॉच
  • ओप्पो वॉच ईसीजी एडिशन में मिलेगा 40 घंटे तक का बैटरी बैकअप

Oppo Watch ECG Edition में मौजूद है सिंगल 46mm साइज़ वेरिएंट

Oppo Watch ECG Edition को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि ओप्पो वॉच लाइनअप का नया एडिशन है। Oppo Watch कंपनी द्वारा लॉन्च की गई पहली स्मार्टवॉच थी, जिसे मार्च में पेश किया गया था। यह वॉच 41mm और 46mm साइज़ वेरिएंट के साथ आई थी। हालांकि, लेटेस्ट ओप्पो वॉच ईसीजी एडिशन केवल 46mm साइज़ के साथ आता है, जिसके स्पेसिफिकेशन बाकि दो वेरिएंट जैसे ही है। बस इस वॉच में आपको अतिरिक्त ईसीजी या कहें
इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम फीचर प्राप्त होगा। यह वॉच सिंगल स्टेनलेस स्टील विकल्प के साथ आती है, जो कि IPX8 वाटर रसिस्टेंट है।
 

Oppo Watch ECG Edition price

ओप्पो वॉच ईसीजी एडिशन की कीमत CNY 2,499 (लगभग 27,000 रुपये) है, जिसकी सेल चीन में शुरू भी कर दी गई है। यह कीमत स्टैंडर्ड Oppo Watch के स्टैनलैस-स्टील मॉडल की कीमत के समान है।

फिलहाल, Oppo Watch ECG Edition की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, जिसमें भारत भी शामिल है। हालांकि, ओप्पो वॉच को जुलाई महीने में भारत में लॉन्च किया गया था, जिसके 41mm साइज़ की कीमत 14,999 रुपये थी, जबकि इसके 46mm वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये थी।  
Advertisement
 

Oppo Watch ECG Edition specifications, features

ओप्पो वॉच ईसीजी एडिशन जैसे कि हमने बताया सिंगल 46mm वेरिएंट में आई है, जिसमें आपको स्टेनलेस स्टील बॉडी और रबड़ स्ट्रैप मिलेगा। इस वॉच में 1.91 इंच डिस्प्ले के साथ 402x476 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 326पीपीआई पिक्सल डेंसिटी मिलती है। इसके अलावा, लेटेस्ट वॉच एंड्रॉयड आधारित कलरओएस वॉच पर काम करती है। यह एंड्रॉयड 6 व उससे ऊपर के वर्ज़न को सपोर्ट करती है। ओप्पो वॉच ईसीजी एडिशन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 2500 प्रोसेसर और Apollo3 को-प्रोसेसर से लैस है। इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दिया गया है। बैटरी की बात करें, तो इस स्मार्ट वॉच में 430 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि रेगुलर मोड में 40 घंटे तक का बैटरी बैकअप देती है, जबकि पावर सेवर मोड में आप इसका इस्तेमाल 21 दिन तक के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा, यह स्मार्टवॉच VOOC फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं।

जैसे कि हमने बताया यह वॉच 5 ATM वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें  थ्री-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर, एयर प्रेशर सेंसर, गायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिज्म सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और वहीं निश्चित तौर पर ईसीजी शामिल हैं। ईसीजी आपके दिल से इलेक्ट्रोनिकल सिंगल को रिकॉर्ड करता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और जीपीएस/ए-जीपीएस आदि मौजूद है।
Advertisement

ओप्पो वॉच ईसीजी एडिशन में स्लिप मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, मैन्स्ट्रूल साइकिल मॉनिटर और सेडन्टेरी रिमाइंडर के साथ वर्कआउट के लिए वाइड रेंज ट्रैकिंग आदि शामिल है। यह स्मार्ट वॉच ई-सिम सपोर्ट के साथ आती है, जिसका भार 45.5 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black

Display Size

46mm

Compatible OS

Android

Strap Material

Rubber

Dial Shape

Rectangle

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.