Oppo Enco M32 का प्राइस लीक, 5 जनवरी को लॉन्च हो सकते हैं ईयरबड्स

Amazon पर एक टीज़र का हवाला देते हुए, 91Mobiles की रिपोर्ट दावा करती है कि भारत में Oppo Enco M32 ईयरफोन की कीमत 1,499 रुपये होगी, जो Oppo Enco M31 के लॉन्च प्राइस से 500 रुपये कम होगी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 2 जनवरी 2022 14:20 IST
ख़ास बातें
  • नया ईयरफोन Oppo Enco M31 से 500 रुपये सस्ता होगा ब्लूटूथ इयरफोन
  • Oppo Enco M32 की खासियत होगी फास्ट चार्जिंग और लंबी बैटरी लाइफ
  • Amazon पर हाल ही में किया गया था टीज़
Oppo Enco M32 नेकबैंड-स्टाइल इयरफोन भारत में 5 जनवरी को लॉन्च होने वाला है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत लीक हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्लूटूथ इयरफोन की कीमत मौजूदा Oppo Enco M31 से कम होगी। बता दें कि हाल ही में ओप्पो ने Amazon लिस्टिंग के साथ-साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस ईयरफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया था। Oppo Enco M32 की सबसे बड़ी खासियत फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी और लंबी बैटरी लाइफ होगी।
 

Oppo Enco M32 price in India, availability

Amazon पर एक टीज़र का हवाला देते हुए, 91Mobiles की रिपोर्ट दावा करती है कि भारत में Oppo Enco M32 ईयरफोन की कीमत 1,499 रुपये होगी, जो Oppo Enco M31 के लॉन्च प्राइस से 500 रुपये कम होगी। Gadgets 360 स्वतंत्र रूप से लिस्टिंग की पुष्टि नहीं कर सका, क्योंकि ऐसा हो सकता है कि इसे हटा दिया गया हो। इसके अलावा, Oppo की आधिकारिक वेबसाइट पर भी Oppo Enco M32 की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

Oppo Enco M32 specifications

ओप्पो एनको एम32 ईयरफोन्स Ergonomic fin डिज़ाइन के साथ आ सकता है और इनमें मैग्नेटिक ईयरबड्स मौजूद होंगे, जिसके जरिए ईयरबड्स इस्तेमाल न होने की स्थिती में एक-दूसरे से चिपक जाते हैं। इसमें 10mm titanium-plated डायनमिक ड्राइवर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा, इन ईयरफोन में चीन बटन मिलेंगे और इसमें डुअल-डिवाइस फास्ट स्विचिंग फीचर भी मिलेगा। साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वी5 मौजूद होगा। यह ईयरफोन IPX5 रेटिंग के साथ आएंगे, जो कि इसे डस्ट और वाटर-रसिस्टेंट बनाता है।

ओप्पो एनको एम32 ईयरफोन्स में फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी। कंपनी के अनुसार, ईयरफोन्स 10 मिनट की चार्जिंग पर 20 घंटे तक का प्लैबेक प्रदान करेंगे। साथ ही यह 35 मिनट की चार्जिंग पर फुल चार्ज हो जाते हैं।

 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Decent design, comfortable fit
  • IP55 dust and water resistance
  • Very good battery life, USB Type-C fast charging
  • Loud, energetic, engaging sound
  • Bad
  • Bass is overpowering, detail is lacking
  • Outdoor call quality isn’t very good
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

Wireless

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  2. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  3. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  4. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  5. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
  2. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  3. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  5. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  6. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  7. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  8. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.