Oppo Enco Free 4 ईयरबड्स हुए लॉन्च, ANC के साथ गजब फीचर्स से लैस

Oppo ने चीनी बाजार में अपने नए ईयबड्स Oppo Enco Free 4 लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2025 21:00 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Enco Free 4 में 11 मिमी वूफर और 6 मिमी ट्वीटर दिए गए हैं।
  • Oppo Enco Free 4 ईयरबड्स 55dB ANC तक का सपोर्ट करते हैं।
  • Oppo Enco Free 4 में ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी मिलती है।

Oppo Enco Free 4 में 11 मिमी वूफर और 6 मिमी ट्वीटर दिए गए हैं।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने चीनी बाजार में अपने नए ईयबड्स Oppo Enco Free 4 लॉन्च कर दिए हैं। ये ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स है, जिसमें 11mm वूफर और 6mm ट्वीटर के साथ कोएक्सियल डुअल ड्राइवर सेटअप है। Enco Free 4 एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC) डिसेबल होने पर 11 घंटे तक चल सकते हैं। ईयरबड्स धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग से लैस हैं। यहां हम आपको Oppo Enco Free 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तारे से बता रहे हैं।


Oppo Enco Free 4 Price


Oppo Enco Free 4 की कीमत CNY 400 (लगभग 4,700 रुपये) है। ईयरबड्स वाटर ब्लू कलर में उपलब्ध है। ग्राहक ऑप्शनल मॉडल का भी चयन कर सकते हैं जिसकी कीमत CNY 450 (लगभग 5,300 रुपये) है जो कि स्टार सिल्वर (डायनाडियो एडिशन) कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। ईयरबड्स फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए ओप्पो की चीनी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और इनकी बिक्री 16 अप्रैल से शुरू होगी। Enco Free 4 भारत समेत अन्य बाजारों में उपलब्ध होंगे या नहीं इसकी जानकारी ओप्पो ने अभी तक प्रदान नहीं की है।


Advertisement
Oppo Enco Free 4 Specifications


Oppo Enco Free 4 में 11 मिमी वूफर और 6 मिमी ट्वीटर दिए गए हैं। ईयरबड्स ड्यूल डिजिटल टू एनालॉग कन्वर्टर्स (DAC) का सपोर्ट करते हैं। स्टार सिल्वर वेरिएंट डायनाडियो से ट्यून हैं। Enco Free 4 ईयरबड्स 55dB ANC तक का सपोर्ट करते हैं, इनमें प्रत्येक ईयरफोन पर तीन माइक्रोफोन हैं, जो कॉल के दौरान नॉयज कम करने में मदद करते हैं। ईयबड्स हाई-रेज ऑडियो और तीन कोडेक्स जैसे कि SBC, AAC और LHDC 5.0 से लैस हैं। इसमें पर्सनलाइज्ड ट्यूनिंग के साथ स्पेटियल ऑडियो भी दिया गया है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो Enco Free 4 में AAC कोडेक इस्तेमाल होता है तो ANC डिसेबल होने पर बैटरी 11 घंटे चलती है, वहीं इनेबल होने पर 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। हालांकि, LHDC कोडेक ऑन होने पर बैटरी सिर्फ 9 घंटे और 5.5 घंटे तक चलती है। चार्जिंग केस पूरा चार्ज होने में 1 घंटा और 20 मिनट लगते हैं, जबकि बड्स 50 मिनट में चार्ज हो जाते हैं। ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे कंपेटिबल डिवाइस से कनेक्ट होने पर अतिरिक्त AI फीचर्स के लिए सपोर्ट मिलता है। ईयरबड्स में धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो ईयरबड्स के केस का वजन लगभग 49 ग्राम और ईयरबड्स का वजन 4.73 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.