OnePlus Watch 3 के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, 60 सेकंड में करेगी आपके पूरे दिल की जांच!

OnePlus Watch 3 के रेंडर को हाल ही में लीक किया गया था, जो इसके डिजाइन को दिखाते हैं। इसमें वॉच में रोटेरी डायल नजर आया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2024 20:22 IST
ख़ास बातें
  • OHealth का apk टियरडाउन किया गया, जिसमें इसके फीचर्स का पता चला है
  • अपकमिंग OnePlus स्मार्टवॉच ECG फंक्शन को सपोर्ट करेगा
  • इसमें एक 60-सेकंड चेकअप फीचर भी शामिल हो सकता है

OnePlus Watch 3 को Watch 2 (ऊपर फोटो में) के सक्सेसर के रूप में पेश किया जा सकता है

OnePlus Watch 3 के जल्द लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे हैं। स्मार्टवॉच के रेंडर हाल ही में लीक किए गए थे और अब, लेटेस्ट लीक इसके कुछ फीचर्स से पर्दा उठाता है। ऐसा बताया गया है कि अपकमिंग OnePlus स्मार्टवॉच में ECG सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, ऐसा माना जा रहा है कि यह कलाई का तापमान भी बताएगी। OnePlus Watch 3 के कई एडवांस हेल्थ फीचर्स से लैस होने की संभावना है। लीक हुए रेंडर्स पहले ही इसके डिजाइन का संकेत दे चुके हैं, जिससे पता चला था कि अपकमिंग स्मार्टवॉच में रोटेरी डायल होगा।

Android Authority और AssembleDebug ने मिलकर OnePlus Watch 3 के फीचर्स का पता लगाया है। वनप्लस के वियरेबल ऐप OHealth का apk टियरडाउन किया गया, जिसमें पता चला है कि अपकमिंग OnePlus स्मार्टवॉच ECG फंक्शन को सपोर्ट करेगा। यह फीचर बॉडी में एट्रियल फिब्रिलेशन को डिटेक्ट करता है और असामान्य हार्ट फंक्शन का अनुमान लगाता है।

इसके अलावा, यह भी पता चलता है कि Watch 3 में एक बिल्कुल नया फीचर होगा, जो कलाई का तापमान जांचेगा। इसके अलावा, एक 60-सेकंड चेकअप फीचर होगा, जो हार्ट हेल्थ और स्ट्रोक रिक्स का आकलन करने के लिए ब्लड ऑक्सीजन लेवल, ECG डेटा और स्लीप एनालिसिस सहित कुल सात हेल्थ इंटिकेटर्स का इस्तेमाल करेगा।

OnePlus Watch 3 के रेंडर को हाल ही में लीक किया गया था, जो इसके डिजाइन को दिखाते हैं। इसमें वॉच में रोटेरी डायल नजर आया था। इसकी मदद से नेविगेशन में मदद मिल सकती है, खासतौर पर ऐसी स्थिति में जब टच स्क्रीन कंट्रोल करना संभव न हो। इसके अलावा इसमें LTE कनेक्टिविटी भी देखने को मिल सकती है।

OnePlus Watch 3 में Qualcomm Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट मिलने की संभावना है। इसके 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स कहती है कि स्मार्टवॉच में 500mAh बैटरी मिलेगी और यह डुअल OS सेटअप के साथ आ सकती है, जिसमें WearOS और RTOS शामिल होगा। कंपनी की ओर से अभी इस अपकमिंग स्मार्टवॉच के बारे में कोई संकेत नहीं दिया गया है लेकिन सर्टीफिकेशंस पर इसे स्पॉट किया जा चुका है। संभावित रूप से ब्रांड जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. Google Pixel 11 vs Samsung Galaxy S26 vs OnePlus 15: फ्लैगशिप की बैटल
  3. PM E-DRIVE Scheme: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सरकार देगी कितना पैसा? यहां जानें पूरी स्कीम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Motorola Razr Fold: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
  3. PM E-DRIVE Scheme: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सरकार देगी कितना पैसा? यहां जानें पूरी स्कीम
  4. Garmin की पहली स्मार्ट रिंग लॉन्च करने की तैयारी! Samsung, Oura को देगी टक्कर
  5. 2,371 रुपये की EMI पर iPhone! 12 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, iNvent ने लगाई Freedom सेल
  6. 48 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Rogbid ने लॉन्च किए Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर्स से लैस, ऑफिस में पहनो या आउटडोर! जानें कीमत
  8. Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
  9. Google Pixel Tag भारत में लॉन्च, खोया सामान ढूंढने के आएगा काम, एक आवाज पर बजेगा अलार्म!
  10. फोन की Storage बार-बार हो रही फुल? ये 5 चीजें हटाते ही खाली हो जाएगी जगह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.