OnePlus Watch 2 का प्राइस लीक, 100 घंटे बैटरी लाइफ, AMOLED डिस्प्ले के साथ आज होगी लॉन्च, जानें सबकुछ

कलर ऑप्शंस में ब्लैक स्टील, और रेडिएंट स्टील होंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2024 11:25 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय वेरिएंट समेत ग्लोबल वेरिएंट का प्राइस भी ऑनलाइन लीक
  • कलर ऑप्शंस में ब्लैक स्टील, और रेडिएंट स्टील होंगे।
  • इसमें Qualcomm Snapdragon W5 Gen 1 SoC देखने को मिल सकता है।

OnePlus Watch 2 में 1.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus की अपकमिंग चर्चित स्मार्टवॉच OnePlus Watch 2 आज लॉन्च होने वाली है। कंपनी की ओर से लॉन्च की जा रही यह स्मार्टवॉच पहली स्मार्टवॉच होगी जिसमें Google का WearOS इस्तेमाल होगा। इसके अलावा भी इस स्मार्टवॉच में कई आकर्षक फीचर लीक्स में सामने आ चुके हैं। जिसमें इसका बैटरी बैकअप भी शामिल है। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 100 घंटे का बैकअप देगी। अब लॉन्च से पहले इसके प्राइसिंग डिटेल भी लीक हो गए हैं।

OnePlus Watch 2 प्राइस लॉन्च से पहले लीक हो गया है। इसके भारतीय वेरिएंट समेत ग्लोबल वेरिएंट का प्राइस भी ऑनलाइन लीक में सामने आया है। स्मार्टवॉच को कंपनी आज शाम 8.30 बजे लॉन्च करने वाली है। साथ ही ग्लोबल लेवल पर यह 10 A.M. (EST) पर लॉन्च होगी। अब लॉन्च से पहले एक प्रेस ब्रीफिंग की इमेज लीक हुई है जिसमें इसकी कीमत लिखी नजर आ रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि भारत में इसका प्राइस 25,999 रुपये बताया गया है। जबकि अमेरिका में 299 डॉलर, यूरोप में 329 यूरो, और यूनाइटेड किंगडम में 299 पाउंड स्टर्लिंग बताया गया है। 

Samsung Galaxy Watch 6 से तुलना करें तो यह सस्ती कीमत में लॉन्च होने जा रही है। गैलेक्सी वॉच 6 की कीमत भारत में 29,999 रुपये है। इस लिहाज से वनप्लस वॉच 2 सस्ती साबित हो सकती है। OnePlus Watch 2 के डिजाइन की बात करें तो इसमें कंपनी ने स्टेनलैस स्टील का चेसिस दिया है और सैफायर क्रिस्टल ग्लास का इस्तेमाल किया है। 

कलर ऑप्शंस में ब्लैक स्टील, और रेडिएंट स्टील होंगे। कंपनी ने कहा है कि स्मार्टवॉच 100 घंटे का बैटरी बैकअप टाइम दे सकेगी जो कि फुल स्मार्ट मोड में लागू होगा। इससे पहले भी वनप्लस वॉच 2 को लेकर लीक्स सामने आ चुके हैं। इसके संभावित स्पेसिफिकेशंस में 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon W5 Gen 1 देखने को मिल सकता है। 
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Excellent build quality
  • Personalised workout experience
  • Accurate health and fitness tracking
  • Good software and apps
  • Fast charging
  • Bad
  • ECG, blood pressure monitoring don't work in India
  • Camera controller app exclusive to Samsung phones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Size

40mm

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  3. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
  5. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.