1.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ OnePlus Nord Watch कन्फर्म, जल्द होगी लॉन्च

OnePlus Nord Watch की पुष्टि करने के साथ ही कंपनी ने OnePlus India वेबसाइट पर इसके डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस भी कंफर्म कर दिए हैं।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 22 सितंबर 2022 10:33 IST
ख़ास बातें
  • इसके सर्कुलर डायल वेरिएंट से पर्दा आज उठाया जा सकता है
  • कहा जा रहा है कि वॉच की कीमत 5000 रुपये के करीब होगी
  • यह सिंगल चार्ज में 10 दिन के बैटरी बैकअप के साथ आ सकती है

OnePlus Nord Watch में 1.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले 368x448 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ होगा।

OnePlus की Nord सीरीज के स्मार्टफोन पॉपुलर होने के बाद कंपनी ने अब इसी नाम से ऑडियो वियरेबल और स्मार्टवॉच भी लाइनअप कर दिए हैं। इसी कड़ी में कंपनी OnePlus Nord Watch लॉन्च करने जा रही है जो भारत में जल्द दस्तक दे सकती है। स्मार्टवॉच को कंपनी ने भारत में जल्द लॉन्च होने के लिए टीज कर दिया है। वनप्लस ने खुलासा किया है कि इसमें 1.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा जिसमें 368x448 पिक्सल का रेजॉल्यूशन होगा। इसमें 500 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस होगी। कंपनी ने इस वॉच का डिजाइन भी रिवील किया है जिसमें एक आयताकार डायल देखा जा सकता है। दाहिनी ओर एक घूम सकने वाला क्राउन दिया गया है। Nord सीरीज के तहत यह कंपनी की पहली स्मार्टवॉच है। ऐसा माना जा रहा है कि वॉच को पांच वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिसमें सर्कुलर और रेक्टेंगुलर डायल वेरिएंट होंगे। 

OnePlus Nord Watch की पुष्टि करने के साथ ही कंपनी ने OnePlus India वेबसाइट पर इसके डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस भी कंफर्म कर दिए हैं। जैसा कि पहले भी बताया गया है, इसमें 1.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले 368x448 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ होगा और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। 

कंपनी आने वाले दिनों में इसके बारे में और डिटेल्स का खुलासा करेगी। वनप्लस की वेबसाइट पर पोस्टर को देख पता चलता है कि इसके सर्कुलर डायल वेरिएंट से पर्दा आज उठाया जा सकता है। स्पोर्ट्स मोड के बारे में कंपनी 26 सितंबर को डिटेल्स दे सकती है। जबकि फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स 28 सितंबर को रिवील किए जा सकते हैं। 

वनप्लस नॉर्ड स्मार्टवॉच की कीमत के बारे में कहा जा रहा है कि यह 5000 रुपये के करीब होगी। रेक्टेंगुलर डायल के लिए दो वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। एक में 240x280 पिक्सल रेजॉल्यूशन होगा और दूसरे में 368x448 पिक्सल रेजॉल्यूशन दिया जाएगा। सर्कुलर डायल वेरिएंट्स की बात करें तो, एक में 240x240 पिक्सल रेजॉल्यूशन और दूसरे में 390x390 पिक्सल रेजॉल्य़ूशन देखने को मिल सकता है। 

स्मार्टवॉच को लेकर लीक्स और अफवाहों का सिलसिला जारी है। एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है इसमें 105 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड होंगे। सिंगल चार्ज में वॉच 10 दिन के बैटरी बैकअप के साथ आ सकती है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  5. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  7. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  8. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  10. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.