OnePlus Nord Buds 3 होगा 17 सितंबर को लॉन्च, जानें क्या होगा खास

OnePlus Nord Buds 3 डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 सितंबर 2024 12:04 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord Buds 3 ओवल शेप चार्जिंग केस के साथ आएंगे।
  • OnePlus Nord Buds 3 में एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) फीचर मिल सकता है।
  • OnePlus Nord Buds 3 में ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलने की संभावना है।

OnePlus Nord Buds 3 में ANC फीचर होगा।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने अपने आगामी बजट फ्रेंडली ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 3 की लॉन्च तारीख की घोषणा की है। ये ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे पेश किए जाएंगे। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट जारी की है। आइए OnePlus Nord Buds 3 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Nord Buds 3 Price


​​कीमत की बात की जाए तो Nord Buds 3 Pro की कीमत 3,299 रुपये है। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि Nord Buds 3 की कीमत 3,000 रुपये से कम होगी।


OnePlus Nord Buds 3 Specifications


हालांकि, OnePlus Nord Buds 3 के स्पेसिफिकेशंस का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि ये पिछले मॉडल Nord Buds 3 Pro के साथ काफी मिलेंगे। ईयरबड्स ओवल शेप चार्जिंग केस के साथ आएंगे और दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। एक टीजर फोटो से पता चला है कि डिजाइन Nord Buds 3 Pro के जैसा होगा, जिसमें एक क्लीन और मॉड्रन लुक होगा।

परफॉर्मेंस के मामले में Nord Buds 3 डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करने की उम्मीद है। इनमें बैकग्राउंड नॉयज कम करने के लिए एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) भी शामिल कर सकते हैं। ईयरबड्स में क्विक कनेक्शन के लिए Google फास्ट पेयरिंग और स्टेबल वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट करने की संभावना है। बैटरी लाइफ की बात करें तो Nord Buds 3 एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ 44 घंटे बैटरी लाइफ प्रदान करने की उम्मीद है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks good, comfortable fit
  • IP55 Rating
  • Dual connectivity
  • Good battery life
  • Bad
  • No IP rating for the case
  • No lossless codec support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Green

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.