OnePlus ने भारत में लॉन्च किए 44 घंटे की बैटरी लाइफ और ANC फीचर वाले Nord Buds 3 Pro TWS ईयरफोन, जानें कीमत

OnePlus Nord Buds 3 Pro launch in India: OnePlus Nord Buds 3 Pro की भारत में कीमत 3,299 रुपये है और यह आधिकारिक वेबसाइट के जरिए XX जुलाई से देश में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। ईयरफोन दो कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं - सॉफ्ट जेड और स्टारी ब्लैक।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जुलाई 2024 19:30 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord Buds 3 Pro 12.4 mm डायनेमिक ड्राइवर्स से लैस है
  • ईयरफोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP55 रेटेड हैं
  • इनमें मौजूद थ्री-माइक सिस्टम क्लीयर कॉल एक्सपीरिएंस देने का दावा करता है

OnePlus Nord Buds 3 Pro को सॉफ्ट जेड और स्टारी ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है

OnePlus Nord Buds 3 Pro launch in India: OnePlus Nord Buds 3 Pro TWS ईयरफोन्स को मंगलवार, 16 जुलाई को भारत में लॉन्च किया गया। ईयरफोन 49dB तक एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC), डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी और कस्टमाइजेबल इक्वलाइजर सेटिंग्स से लैस आते हैं। ये ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन Hey Melogy ऐप के साथ कंपेटिबल हैं और कुल मिलाकर 44 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया करते हैं। ईयरफोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP55 रेटेड हैं और कहा गया है कि इनमें मौजूद थ्री-माइक सिस्टम क्लीयर कॉल एक्सपीरिएंस देता है।
 

OnePlus Nord Buds 3 Pro price in India

OnePlus Nord Buds 3 Pro की भारत में कीमत 3,299 रुपये है और यह आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 20 जुलाई से देश में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। ईयरफोन दो कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं - सॉफ्ट जेड और स्टारी ब्लैक।
Advertisement
 

OnePlus Nord Buds 3 Pro specifications

OnePlus Nord Buds 3 Pro 12.4 mm डायनेमिक ड्राइवर्स से लैस है और प्रत्येक ईयरबड में थ्री-माइक सिस्टम है। दावा किया गया है कि ये फोन कॉल के दौरान शोर को कम करने के लिए बेहतर ANC देते हैं। ईयरफोन ट्रांसपेरेंसी मोड के साथ 49dB तक ANC का सपोर्ट करते हैं। 

नया लॉन्च किया गया OnePlus Nord Buds 3 Pro Hey Melody एप्लिकेशन के साथ कंपेटिबल है। यूजर्स इस ऐप का यूज करके नॉइस कैंसलेशन लेवल्स को मैनेज कर सकते हैं और इक्विलाइजेशन सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकते हैं। ANC लेवल्स को तीन प्रीसेट में एक्सेस किया जा सकता है - माइल्ड, मॉडरेट और मैक्सिमम। ईयरफोन Google फास्ट पेयर और ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी के साथ-साथ SBC और AAC ऑडियो कोडेक्स को भी सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

OnePlus ने Nord Buds 3 Pro चार्जिंग केस में 440mAh की बैटरी पैक की है, जबकि प्रत्येक ईयरबड में 58mAh बैटरी है। ANC के बिना, TWS ईयरफोन को एक बार चार्ज करने पर केस सहित कुल 44 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। केस यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग को सपोर्ट करता है और कहा गया है कि 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 11 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। ईयरबड धूल और छींटों से बचाव के लिए IP55 रेटेड हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.4 ग्राम और केस का वजन 38.2 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks good, comfortable fit
  • IP55 Rating
  • Dual connectivity
  • Good battery life
  • Bad
  • No IP rating for the case
  • No lossless codec support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Green

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.