OnePlus के ‘सस्‍ते’ TWS ईयरबड्स चाहिए? 17 सितंबर तक रुकिए! आ रहे Nord Buds 3

OnePlus Nord Buds 3 में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा मिलने की उम्‍मीद है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 सितंबर 2024 14:59 IST
ख़ास बातें
  • वनप्‍लस के नए ईयरबड्स की लॉन्चिंग
  • 17 सितंबर को दस्‍तक देंगे नॉर्ड बड्स 3
  • मिल सकता है ANC का फीचर

इन्‍हें फ्लिपकार्ट, एमेजॉन के अलावा वनप्‍लस के ऑनलाइन स्‍टोर और पाटर्नर स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा।

OnePlus Nord Buds 3 Launch date in india : वनप्‍लस के नए ‘सस्‍ते' TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च होने जा रहे हैं। कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि Nord Buds 3 देश में 17 सितंबर को दस्‍तक देंगे। कंपनी ने एक टीजर भी रिलीज किया है, जिसमें ओवल आकार का केस नजर आता है। वनप्‍लस का लोगो दिखाई देता है और फ्रंट में वनप्‍लस की LED लाइट मौजूद है। कंपनी ने जुलाई में Nord Buds 3 Pro को पेश किया था इसलिए Nord Buds 3 उससे कम दाम में आने चाहिए। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus Nord Buds 3 में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा मिलने की उम्‍मीद है। ब्‍लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी से ये पैक हो सकते हैं। लंबी बैटरी लाइफ के साथ इन्‍हें 2 कलर्स में लाया जा सकता है। इन्‍हें फ्लिपकार्ट, एमेजॉन के अलावा वनप्‍लस के ऑनलाइन स्‍टोर और पाटर्नर स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा। 
Advertisement
 

OnePlus Nord Buds 3 Pro price in India

जुलाई में लॉन्‍च किए गए OnePlus Nord Buds 3 Pro की भारत में कीमत 3,299 रुपये है। यह सॉफ्ट जेड और स्टारी ब्लैक कलर्स में आते हैं। 
 
OnePlus Nord Buds 3 Pro 12.4 mm डायनेमिक ड्राइवर्स से लैस है और प्रत्येक ईयरबड में थ्री-माइक सिस्टम है। दावा किया गया है कि ये फोन कॉल के दौरान शोर को कम करने के लिए बेहतर ANC देते हैं। ईयरफोन ट्रांसपेरेंसी मोड के साथ 49dB तक ANC का सपोर्ट करते हैं। 
Advertisement

OnePlus Nord Buds 3 Pro, Hey Melody एप्लिकेशन के साथ कंपेटिबल है। यूजर्स इस ऐप का यूज करके नॉइस कैंसलेशन के लेवल को मैनेज कर सकते हैं और इक्विलाइजेशन सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकते हैं। ANC लेवल्स को तीन प्रीसेट में एक्सेस किया जा सकता है - माइल्ड, मॉडरेट और मैक्सिमम। ईयरफोन Google फास्ट पेयर और ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी के साथ-साथ SBC और AAC ऑडियो कोडेक्स को भी सपोर्ट करते हैं।

OnePlus ने Nord Buds 3 Pro चार्जिंग केस में 440mAh की बैटरी पैक की है, जबकि प्रत्येक ईयरबड में 58mAh बैटरी है। ANC के बिना, TWS ईयरफोन को एक बार चार्ज करने पर केस सहित कुल 44 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। केस यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग को सपोर्ट करता है और कहा गया है कि 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 11 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। ईयरबड धूल और छींटों से बचाव के लिए IP55 रेटेड हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.4 ग्राम और केस का वजन 38.2 ग्राम है।
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks good, comfortable fit
  • IP55 Rating
  • Dual connectivity
  • Good battery life
  • Bad
  • No IP rating for the case
  • No lossless codec support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Green

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.