OnePlus Bullets Wireless Z3 लॉन्च, 36 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus ने भारतीय बाजार में OnePlus Bullets Wireless Z3 को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जून 2025 14:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Bullets Wireless Z3 में 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर हैं।
  • OnePlus Bullets Wireless Z3 की कीमत 1,699 रुपये है।
  • OnePlus Bullets Wireless Z3 में पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग है।

OnePlus Bullets Wireless Z3 में 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर हैं।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने भारतीय बाजार में OnePlus Bullets Wireless Z3 को लॉन्च कर दिया है। वायरलेस ईयरफोन में 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर हैं। इनमें 36 घंटे तक चलने वाली बैटरी दी गई है। ईयरफोन IP55 रेटिंग से लैस है। यहां हम आपको OnePlus Bullets Wireless Z3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Bullets Wireless Z3 Price


OnePlus Bullets Wireless Z3 की कीमत 1,699 रुपये है। Bullets Wireless Z3 दो कलर ऑप्शन मैम्बो मिडनाइट और सांबा सनसेट में उपलब्ध है। यह वायरलेस ईयरफोन बिक्री के लिए 24 जून, 2025 को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होंगी। इनकी बिक्री OnePlus की ऑफिशियल साइट, ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart के साथ अन्य रिटेल आउटलेट पर होगी।


OnePlus Bullets Wireless Z3 Specifications


OnePlus Bullets Wireless Z3 में बेहतर बेस के लिए बेसवेव एल्गोरिदम के साथ 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर हैं। इसमें स्किन फ्रेंडली सिलिकॉन फिनिश डिजाइन दिया गया है। OnePlus 3D स्पेटियल ऑडियो सपोर्ट मिलता है। क्लियर कॉल के लिए AI बेस्ड एनवायरमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) AAC और SBC ऑडियो कोडेक्स का सपोर्ट करता है। इसमें ब्लूटूथ 5.4 शामिल है जो कि 10 मीटर तक की रेंज प्रदान करती है।

कंफर्ट के लिए इसमें मैग्नेटिक कंट्रोल है। इंस्टेंट पेयरिंग के लिए Google फास्ट पेयर सपोर्ट है। 50 प्रतिशत वॉल्यूम पर 36 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक है, जिसमें 21 घंटे तक का कॉल समय मिलता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो 10 मिनट का यूएसबी-सी फास्ट चार्ज 27 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करता है। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। यह पानी और पसीने से बचाव के लिए IP55 रेटिंग से लैस है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 48 कैमरा वाला iQOO 9 SE हुआ जबरदस्त सस्ता, 8 हजार से ज्यादा गिरी कीमत
  2. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 कैमरा वाला iQOO 9 SE हुआ जबरदस्त सस्ता, 8 हजार से ज्यादा गिरी कीमत
  2. Poco C81X vs Moto G06 Power vs Samsung Galaxy M07: जानें 10K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Rogbid SpinX स्मार्टवॉच लॉन्च, फ्लैशलाइट जैसे यूनीक फीचर, 100 दिनों तक बैटरी! जानें सबकुछ
  4. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ
  5. 20 हजार नौकरियां खत्म करेंगीं Meta, Microsoft! AI बन रहा बड़ी वजह
  6. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन Redmi Headphones Neo लॉन्च होंगे 72 घंटे की बैटरी के साथ, फीचर्स हुए लिस्ट
  8. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च 28 अप्रैल को, 8600mAh बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ
  9. 7 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन! आई धमाका डील
  10. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.