OnePlus Buds Pro 3 में होगा प्रीमियम लैदर डिजाइन! 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ

वनप्लस बड्स 3 प्रो में डुअल टोन फिनिश दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अगस्त 2024 13:04 IST
ख़ास बातें
  • वियरेबल में वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिलने वाला है।
  • वनप्लस बड्स 3 प्रो में डुअल टोन फिनिश दिया गया है।
  • OnePlus Buds Pro 3 की सेल भारत में कंपनी Amazon के माध्यम से करेगी।

वनप्लस बड्स प्रो 3 में डुअल टोन फिनिश दिया गया है।

Photo Credit: Amazon

OnePlus के अपकमिंग ईयरबड्स OnePlus Buds Pro 3 के लॉन्च में अब कम ही समय बचा है। ईयरबड्स को कंपनी अगले हफ्ते पेश करने जा रही है। ऑडियो वियरेबल काफी समय से लीक्स और अफवाहों में छाए हुए हैं। कंपनी ने भी अधिकारिक टीजर जारी कर इनके डिजाइन और खास फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। देखने में बड्स आकर्षक हैं और प्रीमियम लुक के साथ आने वाले हैं। Buds Pro 2 से अपग्रेडेड फीचर्स इनमें देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus Buds Pro 3 का लॉन्च 20 अगस्त के लिए निर्धारित है। लॉन्च से पहले लीक्स में इनके डिजाइन को लेकर काफी चर्चा थी कि ये लैदर जैसे मेटिरियल में लॉन्च हो सकते हैं। अब कंपनी की ओर से जारी किया गया टीजर इस बात की पुष्टि कर देता है। ईयरबड्स प्रीमियम बिल्ड के साथ आने वाले हैं। इनमें लैदर जैसे मेटिरियल का इस्तेमाल कंपनी करने वाली है। राउंडेड डिजाइन में ये ईयरबड्स टीज किए गए हैं। 
Advertisement

वनप्लस बड्स 3 प्रो में डुअल टोन फिनिश दिया गया है। कलर ऑप्शंस में Midnight Opus और Lunar Radiance का विकल्प कंपनी ने दिया है। इसके अलावा इस वियरेबल में वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिलने वाला है। साउंड का बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने इनमें Dynaudio सपोर्ट दिया है। Dynaudio सपोर्ट इससे पुराने मॉडल में भी दिया गया था। 

OnePlus Buds Pro 3 की सेल भारत में कंपनी Amazon के माध्यम से करेगी। इसके अलावा इन्हें वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा। इनकी सेल 24 अगस्त से शुरू होगी। OnePlus Buds Pro 2 में 11mm वूफर और 6mm ट्वीटर आते हैं। प्रत्येक ईयरबड में 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। ये ब्लूटूथ 5.3 वायरलेस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं, जो LHDC 4.0 ऑडियो कोडेक के साथ कंपेटिबल है। 
Advertisement

OnePlus Buds Pro 2 में डुअल कनेक्शन सपोर्ट के साथ गूगल का फास्ट पेयर फीचर शामिल है, जो 10 मीटर तक की वायरलेस रेंज देने का दावा करता है। ईयरबड्स में टच कंट्रोल फीचर है। ये तीन माइक्रोफोन से लैस हैं। वनप्लस बड्स प्रो 2 को IP55 रेटिंग भी दी गई है।
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Good looks, comfortable fit
  • IP55 water and dust resistance
  • Good battery life, Qi wireless charging
  • Detailed, exciting, engaging sound
  • Bluetooth 5.3, LHDC Bluetooth codec support
  • Bad
  • Needs a OnePlus or Oppo smartphone for best performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Headphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.