OnePlus Buds Pro 2 Lite: लॉन्च हुए डुअल ड्राइवर और 39 घंटों की बैटरी लाइफ वाले ईयरबड्स, जानें कीमत

नए OnePlus Buds Pro 2 Lite की कीमत CNY 749 (लगभग 8,800 रुपये) है। इन्हें ओब्सीडियन ब्लैक और युनफेंग व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, अपडेटेड: 8 मार्च 2023 10:49 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Buds Pro 2 Lite TWS ईयरफोन मंगलवार को चीन में लॉन्च किए गए
  • ये पिछले महीने भारत में लॉन्च हुए OnePlus Buds Pro 2 का लाइट वर्जन है
  • ANC सपोर्ट और कई एडवांस कोडेक सपोर्ट के साथ आते हैं लेटेस्ट OnePlus TWS

नए OnePlus Buds Pro 2 Lite की चीन में कीमत CNY 749 (लगभग 8,800 रुपये) है

OnePlus Buds Pro 2 Lite ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन मंगलवार को चीन में लॉन्च किए गए। OnePlus Ace 2V स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने इन TWS ईयरफोन को पेश किया। वनप्लस बड्स प्रो 2 लाइट को वनप्लस बड्स प्रो 2 के टोन्ड-डाउन वर्जन के रूप में लॉन्च किया गया है, जो फरवरी में भारत में लॉन्च हुए थे। इनमें एर्गोनोमिक डिजाइन मिलता है और कंपनी का कहना है कि ये डुअल ड्राइवर से लैस हैं। OnePlus Buds Pro 2 Lite दो कलर ऑप्शन में आता है। इनमें ANC (एक्टिव नॉइस कैंसलेशन) का सपोर्ट भी मिलता है।
 

OnePlus Buds Pro 2 Lite price

नए OnePlus Buds Pro 2 Lite की कीमत CNY 749 (लगभग 8,800 रुपये) है। इन्हें ओब्सीडियन ब्लैक और युनफेंग व्हाइट (चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। नए वनप्लस ईयरफोन वर्तमान में चीन में प्री-बुकिंग के लिए हैं और 13 मार्च से चीन में इनकी सेल शुरू होगी।

OnePlus Buds Pro 2 को पिछले महीने भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ये आर्बर ग्रीन और ओब्सीडियन ब्लैक शेड्स में उपलब्ध हैं।
 

OnePlus Buds Pro 2 Lite specifications

वनप्लस बड्स प्रो 2 लाइट Dynaudio के साथ मिलकर बनाए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इनमें 11mm डायनामिक वूफर और 6mm ट्वीटर फिट हैं। ड्राइवर्स की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 10Hz-40,000Hz और सेंसिटिविटी 38dB है। ये AI सपोर्टेड नॉइस कैंसलेशन फीचर से लैस हैं, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये 48dB तक के बाहरी शोर को कम कर सकते हैं। इन्हें रखने और चार्ज करने के लिए एक ओवल शेप चार्जिंग केस मिलता है।
Advertisement

OnePlus Buds Pro 2 Lite में डुअल कनेक्शन सपोर्ट है जिससे यूजर एक साथ दो डिवाइस के साथ ईयरफोन पेयर कर सकते हैं। इनमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 मिलता है और कंपनी ने इनमें AAC, LC3 और स्टैंडर्ड ब्लूटूथ कोडेक (SBC) शामिल किया है। इनकी ऑपरेटिंग रेंज 10 मीटर तक है और ये नए LHDC 5.0 कोडेक को भी सपोर्ट करते हैं। पसीने और पानी से बचाव के इन्हें IP55 रेट किया गया है। ईयरफोन में तीन माइक्रोफोन हैं और यह 54 मिलीसेकंड तक का लेटेंसी रेट दे सकते हैं। इनमें टच कंट्रोल भी मिलता है।

प्रत्येक ईयरबड के अंदर 60mAh की बैटरी और चार्जिंग केस के अंदर 520mAh की बैटरी है। OnePlus का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ मिलकर ईयरफोन फुल चार्ज होने पर 39 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। वहीं, केवल ईयरबड्स फुल चार्ज पर 9 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देते हैं। ANC फीचर चालू होने के साथ, अकेले ईयरफोन 6 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ मिलकर प्लेबैक टाइम 25 घंटे तक का बताया गया है।
Advertisement

ईयरफोन को 60 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है, जबकि चार्जिंग केस को 1 प्रतिशत से फुल चार्ज होने में 100 मिनट का समय लगता है। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.9 ग्राम है और ईयरबड्स के चार्जिंग केस का वजन 47.3 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

White & Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.