OnePlus Buds 3 ईयरबड्स 33 घंटे की बैटरी, ANC, Bluetooth 5.3 के साथ होंगे लॉन्च! रेंडर लीक

ये वजन में हल्के बताए गए हैं जो कि केवल 4.77 ग्राम के हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 सितंबर 2023 09:52 IST
ख़ास बातें
  • Buds 3 का केस स्क्वायर शेप में ही दिख रहा है।
  • इयरबड्स IP55 रेटिंग के साथ आ सकते हैं।
  • इनमें Bluetooth 5.3, Google Fast Pair की कनेक्टिविटी भी बताई गई है।

Buds Pro 2 फरवरी में लॉन्च हुए थे, कयास है कि Buds 3 भी इसी टाइमलाइन को फॉलो करेंगे।

Photo Credit: X/Onleaks

OnePlus Buds Pro 2 के बाद कंपनी अब वायरलेस ईयरबड्स में Buds 3 को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की ओर से इसका संकेत अभी नहीं दिया गया है, लेकिन वियरेबल को लेकर लीक्स अब सामने आने लगे हैं। Buds Pro 2 फरवरी में लॉन्च हुए थे, कयास है कि Buds 3 भी इसी टाइमलाइन को फॉलो करेंगे। लॉन्च से पहले ईयरबड्स के रेंडर लीक हुए हैं जिनमें इनका डिजाइन पता चलता है। साथ में कुछ स्पेक्स भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं कैसे हो सकते हैं OnePlus Buds 3 ट्रू वायरलेस इयरबड्स। 

OnePlus Buds 3 के लॉन्च अभी काफी समय है, लेकिन इसके रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। टिप्स्टर @Onleaks ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसके रेंडर शेयर किए हैं। MSP के साथ मिलकर शेयर किए गए फोटो में डिजाइन देखकर पता चलता है कि ये भी इसके पहले आए मॉडल की तरह सेमी-इन-इयर बड्स होंगे। इसके पहले आए दोनों ही मॉडल्स की तरह इनमें भी डुअल टोन डिजाइन होगा। स्टेम पर ग्लॉसी फिनिश देखी जा सकती है। इयरटिप्स पर मैटे फिनिश मिल सकती है। ये वजन में हल्के बताए गए हैं जो कि केवल 4.77 ग्राम के हो सकते हैं। 

Buds 3 का केस स्क्वायर शेप में ही दिख रहा है। केस पर IPX4 सर्टिफिकेशन मिल सकता है जबकि इयरबड्स IP55 रेटिंग के साथ आ सकते हैं। OnePlus Buds 3 में कथित तौर पर 10.4mm वूफर और 6mm ट्वीटर देखने को मिल सकता है। इनमें 48db का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन भी बताया गया है। इनमें Bluetooth 5.3, Google Fast Pair की कनेक्टिविटी भी बताई गई है। केस की बैटरी कैपिसिटी 520mAh कही गई है जबकि प्रत्येक बड में 58mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। कुल बैटरी लाइफ 33 घंटे की बताई गई है। 
 

OnePlus Buds Pro 2 के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus के Buds Pro 2 TWS ईयरफोन 11mm वूफर और 6mm ट्वीटर से लैस हैं। इसमें शामिल एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC) फीचर बाहरी शोर के 48dB तक रोक सकता है। प्रत्येक ईयरबड में 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। वनप्लस का दावा है कि वनप्लस बड्स प्रो 2 एएनसी चालू होने पर 25 घंटे तक और एएनसी बंद होने पर 39 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ दे सकता है।

ये ब्लूटूथ 5.3 वायरलेस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं, जो LHDC 4.0 ऑडियो कोडेक के साथ कंपेटिबल है। OnePlus Buds Pro 2 में डुअल कनेक्शन सपोर्ट के साथ गूगल का फास्ट पेयर फीचर शामिल है, जो 10 मीटर तक की वायरलेस रेंज देने का दावा करता है और ये 54 मिलीसेकंड के अल्ट्रा-लो लेटेंसी कनेक्शन की पेशकश करते हैं।
Advertisement

ईयरबड्स में टच कंट्रोल फीचर है और ये तीन माइक्रोफोन से लैस हैं। वनप्लस बड्स प्रो 2 को IP55 रेटिंग भी मिलती है। इनमें 10Hz से 40,000Hz का फ्रीक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज मिलती है। इन TWS ईयरफोन में इनबिल्ट IMU सेंसर हैं, जो एक्टिविटी लेवल और पॉस्चर रिमाइंडर जनरेट करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Good looks, comfortable fit
  • IP55 water and dust resistance
  • Good battery life, Qi wireless charging
  • Detailed, exciting, engaging sound
  • Bluetooth 5.3, LHDC Bluetooth codec support
  • Bad
  • Needs a OnePlus or Oppo smartphone for best performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Headphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.