Number Super Buds GT M9 गेमिंग ईयरबड्स भारत में Rs 1,349 में लॉन्च, जानें फीचर्स

ANC की मदद से ये बाहर से आने वाले शोर को 32dB तक घटा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जुलाई 2024 17:53 IST
ख़ास बातें
  • इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है।
  • इनमें 35ms तक लो-लेटेंस मोड दिया गया है।
  • ये कुल मिलाकर 60 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकते हैं।

Number Super Buds GT M9 में 13mm के ड्राइवर लगे हैं।

Photo Credit: Number

Number की ओर से नए ईयरबड्स Super Buds GT M9 को लॉन्च किया गया है। ये गेमिंग ईयरबड्स हैं जिनमें RGB लाइट्स का सपोर्ट भी दिया गया है। इनका डिजाइन भी गेमिंग से ही प्रेरित है। ईयरबड्स को कंपनी ने वाइब्रेंट कलर ऑप्शंस में पेश किया है। इनमें 13mm के ड्राइवर लगे हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Number Super Buds GT M9 earbuds price

Number Super Buds GT M9 गेमिंग ईयरबड्स को कंपनी ने भारत में 1,349 रुपये में लॉन्च किया है। ये Flipkart से खरीदे जा सकते हैं। इन्हें Black, White, और Yellow कलर्स में लॉन्च किया गया है। 
 

Number Super Buds GT M9 earbuds specifications

Number Super Buds GT M9 में 13mm के ड्राइवर लगे हैं। इनकी मदद से ये अच्छी क्वालिटी की साउंड डिलीवरी कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, इनमें हैवी बेस मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.4 के साथ SBC और AAC कोडेक का सपोर्ट दिया गया है। इनमें एक Hall स्विच दिया गया है जिससे पेअरिंग करना आसान हो जाता है। इसके अलावा इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है।  

ANC की मदद से ये बाहर से आने वाले शोर को 32dB तक घटा सकते हैं। जैसा कि पहले भी बताया गया है, ये गेमिंग ईयरबड्स हैं और इनमें 35ms तक लो-लेटेंस मोड दिया गया है जिससे गेमप्ले स्मूद हो जाता है। इनमें क्वाड माइक्रोफोन का सपोर्ट है जिनमें ENC यानी एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ये कुल मिलाकर 60 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। चार्जिंग के लिए इनमें टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट है। 15 मिनट के चार्ज में इन्हें 3 घंटे इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें टच कंट्रोल फीचर है जिसके जरिए म्यूजिक, कॉल, गेम मोड को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने इन्हें IPX5 रेट किया है जिससे ये पसीने आने पर जल्दी से खराब नहीं होते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
  2. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
  4. Bitcoin की मार्केट वैल्यू कुछ महीनों में 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा गिरी
  5. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  6. Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
  7. Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!
  8. Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  10. Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.