40 घंटे की बैटरी वाले ईयरबड्स Nubia LiveFlip हुए लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

इन ईयरबड्स में 15mm के ड्राइवर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2024 09:30 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 15mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.4 दिया गया है।
  • प्रत्येक ईयरबड का वजन 7.6 ग्राम है।

Nubia LiveFlip में ओपन-ईयर डिजाइन मिलता है।

Photo Credit: GizmoChina

Nubia ने अपने लेटेस्ट ओपन-ईयर ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। Nubia LiveFlip ईयरबड्स कंपनी के वियरेबल सेग्मेंट में लेटेस्ट एडिशन के तौर पर पेश किए गए हैं। इन ईयरबड्स में 11mm के ड्राइवर दिए गए हैं। कंपनी ने एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर भी इनमें दिया है। लम्बे बैटरी बैकअप का दावा इनके साथ किया गया है जिसके मुताबिक सिंगल चार्ज में ये 40 घंटे तक चल सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ईयरबड्स में Bluetooth 5.4 वर्जन का सपोर्ट है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Nubia LiveFlip Earbuds Price

LiveFlip को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। ईयरबड्स की कीमत 179 युआन (लगभग 2089 रुपये) है। हालांकि कंपनी ने इसे इंट्रोडक्ट्री प्राइस (via) बताया है। ओरिजनल प्राइस इसके बाद 249 युआन होगा। अन्य मार्केट्स में इनकी उपलब्धता के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। 
Advertisement
 

Nubia LiveFlip Earbuds Specifications

Nubia LiveFlip में ओपन-ईयर डिजाइन मिलता है। इनमें एर्गोनॉमिक स्ट्रक्चर दिया गया है जिससे ये ईयर कैनाल के अंदर न जाकर बाहर ही रहते हैं और कान के चारों ओर ही फिट हो जाते हैं। फायदा यह होता है कि दौड़ते या एक्सरसाइज करते टाइम भी इनके निकलने की संभावना नहीं रहती है। यानी कई तरह की एक्टिविटी के साथ भी इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है। ये वजन में हल्के हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन 7.6 ग्राम बताया गया है। 

ऑडियो की बात करें तो इनमें 15mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। दावा है कि ये रिच और इमर्सिव साउंड डिलीवर करते हैं। बैटरी लाइफ के बारे में बात करें तो LiveFlip ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 10 घंटे का प्लेटाइम दे सकते हैं। वहीं, अगर चार्जिंग केस की बैटरी लाइफ भी मिला दें तो ये 40 घंटे सिंगल चार्ज में चल सकते हैं। 
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.4 दिया गया है। ये 10 मीटर की रेंज तक कनेक्ट हो सकते हैं। इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर भी दिया गया है। पसीने, और बारिश आदि में पानी के छींटों से बचाव के लिए इनमें IPX4 रेटिंग मिलती है। अन्य फीचर्स में कंपनी ने वॉल्यूम, ट्रैक चेंज, कॉलिंग आदि के लिए टच कंट्रोल भी इनमें दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.