सिंगल चार्ज में 70 घंटे चलने वाले TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Nu Republic Cyberstud X7 ANC की कीमत 1799 रुपये है। इन्‍हें कंपनी की वेबसाइट nurepublic.co से लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 नवंबर 2024 16:30 IST
ख़ास बातें
  • Nu Republic Cyberstud X7 भारत में लॉन्‍च
  • 1799 रुपये कीमत में हुए लॉन्‍च
  • एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन को करते हैं सपोर्ट

वॉइस असि‍स्‍टेंट जैसे- गूगल और सिरी को ये सपोर्ट करते हैं और 6 महीनों की वॉरंटी के साथ आते हैं।

Nu Republic ने अपनी TWS (ट्रू वायरलैस स्‍टीरियो) लाइनअप का विस्‍तार किया है। कंपनी ने नए ईयरबड्स- Cyberstud X7 ANC को लॉन्‍च किया है। स्‍लीक डिजाइन में आने वाले ये बड्स सिंगल चार्ज में 70 घंटों तक का प्‍लेटाइम दे सकते हैं। ये एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ-साथ एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन ऑफर करते हैं। इनमें RGB एलईडी लाइट लगी हैं, जो बैटरी का संकेत भी देती हैं। इनका डिजाइन स्‍पोर्टी है और इतनी खूबियों के साथ कीमत आकर्षक है।  
 

Nu Republic Cyberstud X7 ANC Price in India 

Nu Republic Cyberstud X7 ANC की कीमत 1799 रुपये है। इन्‍हें कंपनी की वेबसाइट nurepublic.co से लिया जा सकता है। 
Advertisement
 

Nu Republic Cyberstud X7 ANC Features, Specifications 

Nu Republic Cyberstud X7 ANC को खास बनाता है इनका डिजाइन। आरजीबी एलईडी लाइटें केस और बड्स में लगी हुई हैं और प्रोडक्‍ट को स्‍पोर्टी लुक देती हैं। दावा है कि बड्स का शेप ऐसा है, जिससे यूजर्स इन्‍हें लंबे टाइम तक पहन पाएंगे। 

Nu Republic Cyberstud X7 में 13एमएम के नियोडायमियम ड्राइवर्स लगाए गए हैं। इनमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) के साथ-साथ एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) की सुविधा है, जिससे यूजर्स को साफ और बेहतर साउंड मिलता है।  
Advertisement

दो तरह का नॉइस कैंसिलेशन होने से ये बड्स बाहर के शोर को खत्‍म कर देते हैं और गेमिंग से लेकर कॉल तक यूजर्स को बाहर के शोर से दुखी होना नहीं पड़ता। इनमें एक्‍स-बास टेक्‍नॉलजी यूज हुई है, जिससे अच्‍छा और हैवी बास सुनाई देता है। 

इनमें 40ms की लो-लेंटसी है, जो गेम और म्‍यूजिक के दौरान ऑडियो और विजुअल्‍स का तालमेल बने रहने में मदद करती है। ये ब्‍लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। इनमें चार माइक लगाए गए हैं। टच कंट्रोल्‍स भी बड्स में मिलता है। 
Advertisement

दावा है कि सिंगल चार्ज में ईयरबड्स 70 घंटों तक चल जाएंगे। इनमें टाइप-सी चार्जिंग दी गई है, जो बड्स को फटाफट चार्ज होने में मदद करती है। वॉइस असि‍स्‍टेंट जैसे- गूगल और सिरी को भी ये सपोर्ट करते हैं और 6 महीनों की वॉरंटी के साथ आते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.