Nu Republic Cyberstud Spin : ‘खिलौने’ की शक्‍ल में ईयरबड्स लॉन्‍च, 70 घंटे चलेंगे सिंगल चार्ज में, जानें प्राइस

Nu Republic Cyberstud Spin : प्रोडक्‍ट का नाम है Nu Republic Cyberstud Spin, जिसे फ‍िजेट स्पिनर (fidget spinner) के रूप में घुमा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 जून 2024 17:56 IST
ख़ास बातें
  • Nu Republic ने लॉन्‍च किए नए टीडब्‍ल्‍यूएस ईयरबड्स
  • इन्‍हें फ‍िजेट स्पिनर की तरह घुमाया जा सकता है
  • ईयरबड्स की कीमत ढाई हजार रुपये है

नए ईयरबड्स Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं और डेडिकेटेड गेमिंग मोड के साथ आते हैं।

Nu Republic नाम के एक ब्रैंड ने ऑडियो कैटिगरी में नया प्रोडक्‍ट पेश किया है। यह TWS ईयरबड्स है, जिसे खिलौने की तरह भी यूज किया जा सकता है। पढ़कर हैरानी होगी लेकिन वाकई ऐसा है। प्रोडक्‍ट का नाम है Nu Republic Cyberstud Spin, जिसे फ‍िजेट स्पिनर (fidget spinner) के रूप में घुमा सकते हैं। यह मुमकिन होता है चार्जिंग केस के साथ। खास यह भी है कि ईयरबड्स को सेमी ट्रांसपैरंट डिजाइन दिया गया है, जोकि नथिंग के ईयरबड्स की याद दिलाता है।  
 

NU Republic Cyberstud Spin Price 

NU के ईयरबड्स की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है। इन्‍हें कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट से लिया जा सकेगा।  
Advertisement
 

NU Republic Cyberstud Spin Specifications, features 

NU Republic Cyberstud Spin में टु इन वन बॉडी का इस्‍तेमाल हुआ है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है डिजाइन, जो ईयरबड्स के चार्जिंग केस को अलग ही लुक देता है। मैटलिक फ‍िनिश वाली यह बॉडी इस तरह की है कि इसे फ‍िजेट स्पिनर की तरह घुमाया जा सकता है। 

वहीं, ईयरबड्स का डिजाइन ट्रांसपैरंट्स है, जो कुछ हद तक नथिंग के ईयरबड्स से मेल खााता है। कंपनी ने इसमें खुद की एक्‍स-बास टेक्‍नॉलजी लगाई है और 13 एनएम के नियोडायमियम ऑडियो ड्राइवर्स दिए हैं। दावा है कि यूजर्स को अच्‍छे बास के साथ क्लियर आवाज सुनाई देगी। 
Advertisement

नए ईयरबड्स Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं और डेडिकेटेड गेमिंग मोड के साथ आते हैं, जिससे लेटेंसी 40एमएस तक कम हो जाती है। दावा है कि इन्‍हें पहनकर डिवाइस से 15 मीटर तक कनेक्‍ट रहा जा सकता है। सिंगल चार्ज में यह ईयरबड्स 70 घंटे तक टिक सकते हैं और फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। 

फीचर्स की बात करें तो यह ENC यानी एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं, जिससे कॉलिंग का एक्‍सपीरियंस बेहतर हो जाता है। इन्‍हें IPX5 रेटिंग मिली है, जो बड्स को पानी-पसीने से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.