Nothing के ट्रांसपेरेंट वायरलेस हेडफोन्स जल्द देंगे मार्केट में दस्तक! मिलेगा 5W चार्जिंग सपोर्ट...

Nothing वायरलेस हैडफोन्स को 5W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो इसे अन्य वायरलेस हेडफोन्स से अलग बनाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 फरवरी 2025 21:22 IST
ख़ास बातें
  • Nothing ने Phone (1) को अपने पहले स्मार्टफोन मॉडल के तौर पर पेश किया था।
  • Nothing Head (1) का एक कांसेप्ट रेंडर्स पहले ही आया था।
  • Nothing के वायरलेस हेडफोन भी कुछ ऐसी ही डिजाइन के साथ पेश किए जाएं।

Nothing Head (1) 5W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं।

Photo Credit: Nothing Community

Nothing एक नए हियरेबल प्रोडक्ट पर काम कर रहा है। कंपनी का यह आने वाला ऑडियो प्रोडक्ट वायरलेस हेडफोन हो सकता है। यह अंदेशा हाल ही में SGS फीमको सर्टिफिकेशन के आधार पर लगाया जा रहा है। आइए Nothing के आगामी वायरलेस हेडफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nothing Head (1) जल्द देगा दस्तक


2022 में Nothing ने Phone (1) को अपने पहले स्मार्टफोन मॉडल के तौर पर पेश किया था। कंपनी का यह फोन खास ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आता था। इसके कारण इसे काफी लोकप्रियता भी हासिल हुई थी। हालांकि, कंपनी का कॉमर्शियल मार्किट में आने वाला पहला प्रोडक्ट Nothing Ear (1) था।

कांसेप्ट रेंडर्स:
Nothing Head (1) का एक कांसेप्ट रेंडर्स पहले ही आया था। लेकिन हाल ही में एक सर्टिफिकेशन ने ऐसी हिंट दी है कि कंपनी के आने वाले मॉडल कैसे हो सकते हैं।


Nothing Head (1)


कंपनी का यह प्रोडक्ट मात्र एक कांसेप्ट था। लेकिन हाल ही में एक सर्टिफिकेशन ने ऐसी हिंट दी है कि यह प्रोडक्ट हो सकता है कि कंपनी द्वारा पेश किया जा सकता है। Nothing के एक वायरलेस हेडफोन को SGS Fimko डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। इसमें B170 मॉडल नंबर देखने को मिला। हालांकि, इस लिस्टिंग से हेडफोन के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिली। फिर भी यह जानने को जरूर मिला कि यह 5W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं।
Advertisement

ब्रांड की अब तक की हिस्ट्री को देखा जाए और ट्रांसपेरेंट डिजाइन करने के तरीके को ध्यान में रखा जाए तो हो सकता है कि Nothing के वायरलेस हेडफोन भी कुछ ऐसी ही डिजाइन के साथ पेश किए जाएं। यह सब अभी सिर्फ अंदेशा लगाया जा रहा है। अभी इसे लेकर कुछ भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nothing, Wireless Headphones

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  5. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  9. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.