Nothing Ear (3) ईयरबड्स का ऑफिशियल टीजर लॉन्च, ऐसे होंगे फीचर्स

Nothing Ear (1) को कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था। उसके बाद इस सीरीज में Ear Stick आए और फिर मार्च 2023 में Ear (2) को लॉन्च किया गया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मार्च 2024 10:50 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Ear (3) का अधिकारिक टीजर सोशल मीडिया हैंडल पर रिलीज।
  • अगली जेनरेशन के ईयरबड्स में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
  • Nothing Ear (1) को कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था।

Nothing Ear 2 में कंपनी ने ट्रांसपेरेंट डुअल चैम्बर दिया है।

Photo Credit: Nothing

Nothing की ओर से इसके अपकमिंग ईयरबड्स Nothing Ear (3) का टीजर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से ईयरबड्स को लेकर यह पहला अधिकारिक टीजर लॉन्च किया गया है जो बताता है कि नए ईयरबड्स को जल्द ही कंपनी लॉन्च करने वाली है। अपकमिंग ईयरबड्स Nothing Ear (2) के सक्सेसर होंगे। Ear (2) ट्रू वायरलेस ईयरबड्स में कंपनी ने कई एडवांस्ड फीचर्स दिए थे जिनमें हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो, LHDC 5.0 टेक्नोलॉजी, कस्टम साउंड ट्यूनिंग, 11.6mm के कस्टम ड्राइवर शामिल थे। कंपनी ने इनमें 40dB तक नॉइज रिडक्शन भी दिया था। जाहिर है कि नए ईयरबड्स में कंपनी फीचर्स के मामले में इससे नीचे तो नहीं जाने वाली है। आइए जानते हैं टीजर क्या कहता है। 
 

Nothing Ear (3) Teaser Launched

Nothing Ear (3) का अधिकारिक टीजर कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिलीज कर दिया है। X पर दिए गए टीजर में हालांकि ईयरबड्स के डिजाइन या फीचर्स का पता नहीं चलता है। टीजर में कंपनी ने एक मेंढक का वीडियो दिखाया है। यहां पर एक क्लोज मोशन वीडियो है जिसमें अंत में कंपनी ने Nothing (R) को टीज किया है। यहां से हिंट मिलता है कि मेंढक की छलांक दिखाकर कंपनी बताना चाहती है कि अगली जेनरेशन के ईयरबड्स में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। 

Nothing Ear (1) को कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था। उसके बाद इस सीरीज में Ear Stick आए और फिर मार्च 2023 में Ear (2) को लॉन्च किया गया। Nothing Ear 2 में कंपनी ने ट्रांसपेरेंट डुअल चैम्बर दिया है। इनमें 11.6mm के ड्राइवर मिलते हैं। हर एक इयरपीस में तीन AI सपोर्टेड माइक्रोफोन दिए गए हैं। इस बार कंपनी ने इनमें 48dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इनमें AAC, SBC और नए LHDC 5.0 कोडेक का सपोर्ट भी है। 

धूल और पानी से बचाव के लिए इनमें IP54 रेटिंग दी गई है। वहीं, इनके केस को IP55 रेट किया गया है। Nothing X app की मदद से इन्हें एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। कंट्रोल फीचर्स की बात करें तो इनमें स्टेम पर वॉल्यूम कंट्रोल, प्लेबैक मैनेजमेंट और नॉइज मोड स्विच कंट्रोल दिया गया है। ऐप के माध्यम से इन्हें यूजर सहूलियत के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकता है। 
Advertisement

Nothing Ear 2 में Google Fast Pair का सपोर्ट भी दिया गया है जिससे ये एंड्रॉयड पर फटाफट कनेक्ट हो जाते हैं। वहीं, विंडोज 10 कम्प्यूटर्स के साथ तेजी से पेअरिंग के लिए इनमें Swift Pair फीचर भी दिया गया है। इनमें 33mAh बैटरी हरेक इयरपीस में दी गई है जबकि चार्जिंग केस में 485mAh बैटरी मिलती है। इनके बारे में कहा गया है कि ये 36 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। 10 मिनट के चार्ज में ये 8 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं। साथ ही इनमें 2.5W फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है।
 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks great, comfortable fit
  • Improved controls
  • Decent battery life despite smaller charging case
  • LHDC codec support, Bluetooth 5.3
  • Very good app
  • Detailed, fun sound
  • Bad
  • Needs the Nothing Phone 1 for optimal performance
  • Underwhelming ANC
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Excellent design, useful controls

  • Good ANC with two intensity levels

  • Wireless and fast charging

  • Decent app

  • Balanced, detailed sound

  • Bad
  • Charging case is a bit big

  • No voice assistant support

  • Sound falls a bit short on attack and aggression
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.