Nothing Ear 2 Launched: 36 घंटे प्लेबैक, ANC, 2.5W फास्ट चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुए नथिंग ईयरफोन्स, जानें कीमत

Nothing Ear 2 को भारत में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 मार्च 2023 09:15 IST
ख़ास बातें
  • इस सेग्मेंट में ये कंपनी का दूसरा प्रोडक्ट है।
  • इनमें IP54 रेटिंग कंपनी ने दी है।
  • इनमें 11.6mm के ड्राइवर मिलते हैं।

Nothing Ear 2 को Nothing Ear 1 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया गया है।

Nothing ने अपने लेटेस्ट ऑडियो वियरेबल Nothing Ear 2 को लॉन्च किया है। इस सेग्मेंट में ये कंपनी का दूसरा प्रोडक्ट है। जिसे Nothing Ear 1 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया गया है। ये ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स हैं जो पुराने मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड्स के साथ आते हैं। मसलन, इनमें 40dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, ब्लूटूथ 5.3 और LHDC 5.0 कोडेक का सपोर्ट देखने को मिलता है। इसके अलावा इनमें IP54 रेटिंग कंपनी ने दी है, जिससे ये पसीने या पानी आदि में जल्दी से खराब नहीं होते हैं। 
 

Nothing Ear 2 की कीमत

Nothing Ear 2 को भारत में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, अमेरिका में इन ईयरफोन्स की कीमत 149 डॉलर (लगभग 12 हजार रुपये) बताई गई है। यूरोप के मार्केट्स में इसे EUR 129 (लगभग 11,500) रुपये में खरीदा जा सकेगा। भारत में इनकी सेल 28 मार्च, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। वियरेबल को Flipkart, Myntra के साथ अन्य ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement

आपको बता दें कि Nothing Ear 1 को जुलाई 2021 में 5,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। 
 

Nothing Ear 2 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

Nothing Ear 2 में कंपनी ने कई अपग्रेड किए हैं। लेकिन डिजाइन देखें तो ये भी ट्रांसपेरेंट डुअल चैम्बर के साथ आते हैं। इनमें 11.6mm के ड्राइवर मिलते हैं। हर एक इयरपीय में तीन AI सपोर्टेड माइक्रोफोन दिए गए हैं। इस बार कंपनी ने इनमें 48dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इनमें AAC, SBC और नए LHDC 5.0 कोडेक का सपोर्ट भी है। 
Advertisement

धूल और पानी से बचाव के लिए इनमें IP54 रेटिंग दी गई है। वहीं, इनके केस को IP55 रेट किया गया है। Nothing X app की मदद से इन्हें एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। कंट्रोल फीचर्स की बात करें तो इनमें स्टेम पर वॉल्यूम कंट्रोल, प्लेबैक मैनेजमेंट और नॉइज मोड स्विच कंट्रोल दिया गया है। ऐप के माध्यम से इन्हें यूजर सहूलियत के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकता है। 

Nothing Ear 2 में Google Fast Pair का सपोर्ट भी दिया गया है जिससे ये एंड्रॉयड पर फटाफट कनेक्ट हो जाते हैं। वहीं, विंडोज 10 कम्प्यूटर्स के साथ तेजी से पेअरिंग के लिए इनमें Swift Pair फीचर भी दिया गया है। इनमें 33mAh बैटरी हरेक इयरपीस में दी गई है जबकि चार्जिंग केस में 485mAh बैटरी मिलती है। इनके बारे में कहा गया है कि ये 36 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। 10 मिनट के चार्ज में ये 8 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं। साथ ही इनमें 2.5W फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। इनके डाइमेंशन 29.4x 21.5x23.5mm और वजन 4.5 ग्राम है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Excellent design, useful controls

  • Good ANC with two intensity levels

  • Wireless and fast charging

  • Decent app

  • Balanced, detailed sound

  • Bad
  • Charging case is a bit big

  • No voice assistant support

  • Sound falls a bit short on attack and aggression
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks great, comfortable fit
  • Improved controls
  • Decent battery life despite smaller charging case
  • LHDC codec support, Bluetooth 5.3
  • Very good app
  • Detailed, fun sound
  • Bad
  • Needs the Nothing Phone 1 for optimal performance
  • Underwhelming ANC
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.