Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!

Nothing के स्मार्टग्लासेस में कंपनी का खास पारदर्शी डिजाइन देखने को मिल सकता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2026 08:36 IST
ख़ास बातें
  • Nothing के स्मार्टग्लासेस 2027 की पहली छमाही के अंदर लॉन्च हो सकते हैं।
  • ये माइक्रोफोन और स्पीकर्स से भी लैस होंगे।
  • ये स्टैंडअलोन डिवाइस न होकर स्मार्टफोन्स से कनेक्टेड होंगे।

Nothing की ओर से AI स्मार्ट ग्लास मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी है।

Photo Credit: iStock

Nothing की ओर से AI स्मार्ट ग्लास मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी है। कथित तौर पर कंपनी स्मार्ट ग्लास डेवलेप करने में लगी हुई है जो अगले साल तक मार्केट में पेश किए जा सकते हैं। कंपनी मार्केट की चाल को ध्यान में रखकर इन्हें अपने पोर्टफोलियो में जोड़ने पर विचार कर रही है। Meta की तर्ज पर ही इनमें बिल्ट-इन कैमरा मौजूद होगा। टेक्नोलॉजी अब तेजी से ऐसे डिवाइसेज पर शिफ्ट हो रही है जो वियरेबल्स में कैमरा और ट्रैकिंग जैसे फीचर्स लेकर आ रही है। 

AI स्मार्ट ग्लास Nothing के पोर्टफोलियो  में जल्द शामिल किए जा सकते हैं। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के सीईओ Carl Pei भी अब Meta की तर्ज पर ऐसे स्मार्ट ग्लास मार्केट में लाने वाले हैं जिनमें बिल्ट-इन कैमरा होगा। इसी के साथ ये माइक्रोफोन और स्पीकर्स से भी लैस होंगे। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि ये स्टैंडअलोन डिवाइस न होकर स्मार्टफोन्स से कनेक्टेड होंगे। इनकी प्रोसेसिंग क्लाउड बेस्ड होगी। 

Nothing के स्मार्टग्लासेस में कंपनी क खास पारदर्शी डिजाइन देखने को मिल सकता है जैसा कि स्मार्टफोन्स और ईयरबड्स में दिया जाता है। ये स्मार्टग्लासेस ऑटोमेशन के साथ-साथ पर्सनलाइज्ड अनुभव देने के लिए डिजाइन किए जा सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने AI फीचर्स पर फोकस किया है। इनमें से एक कंपनी का कस्टमाइज्ड होम स्क्रीन विजेट है। Nothing के स्मार्टग्लासेस 2027 की पहली छमाही के अंदर लॉन्च हो सकते हैं। 

स्मार्ट ग्लास सेगमेंट में कंपिटीशन लगातार तेज हो रहा है। Google, Apple, Meta जैसे दिग्गज इस सेग्मेंट में अपनी पकड़ लगातार मजबूत कर रहे हैं। Meta ने हाल ही में अपने AI पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस में कई मॉडल पेश किए। मौजूदा समय में मेटा के स्मार्ट ग्लासेस AI क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय वियरेबल डिवाइसेज हैं। स्मार्ट ग्लासेस में कई एआई फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप वॉयस कमांड के जरिए वस्तुओं की पहचान की जा सकती है। ये ट्रांसलेट कर सकते हैं, फोटो वीडियो कैप्चर कर सकते हैं और इन्हें WhatsApp या अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर भी कर सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.