20 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Nokia BH-805 ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत

Nokia ने Nokia BH-805 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स लॉन्च कर दिए गए हैं। नए शोर रद्द करने वाले ईयरबड्स को 20 घंटे तक का प्लेबैक समय देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 जुलाई 2021 15:48 IST
ख़ास बातें
  • Nokia BH-805 की कीमत EUR 99.99 (लगभग 8,800 रुपये) है।
  • Nokia BH-805 13mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं।
  • वॉयस कमांड के लिए इनमें Google Assistant का भी सपोर्ट दिया गया है।

चार्जिंग केस ईयरबड्स की कुल बैटरी लाइफ को 20 घंटे तक ले जाता है।

Nokia ने Nokia BH-805 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स लॉन्च कर दिए गए हैं। नए शोर रद्द करने वाले ईयरबड्स को 20 घंटे तक का प्लेबैक समय देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इनमें 13 mm ऑडियो ड्राइवर हैं जिनके बारे में दावा किया गया है कि वे स्टूडियो क्वालिटी साउंड प्रदान करते हैं। ईयरबड्स जेस्चर (gesture) कंट्रोल और गूगल असिस्टेंट के सपोर्ट के साथ आते हैं। Nokia BH-805 में 25dB तक का नॉइज़ कैंसलेशन भी है। Nokia ब्रांड लाइसेंसधारी HMD Global ने इस साल की शुरुआत में Nokia Lite Earbuds TWS को 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ दो कलर ऑप्शन में पेश किया था।
 

Nokia BH-805 price

GizmoChina की रिपोर्ट के अनुसार Nokia BH-805 की कीमत EUR 99.99 (लगभग 8,800 रुपये) रखी गई है। ईयरबड्स को ग्लोबल नोकिया साइट पर चारकोल और पोलर सी रंगों में 'Nokia Noise Cancelling Earbuds' के रूप में लिस्ट किया गया है। हालाँकि, कहा जा रहा है कि Finnish ब्रांड वर्तमान में ऑस्ट्रिया, जर्मनी और स्विटज़रलैंड में ईयरबड्स बेच रहा है। Nokia BH-805 की भारत में कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अप्रैल में Nokia Lite ईयरबड्स को 39 EUR (3,400 रुपये) में लॉन्च किया गया था और यूरोप में ही इसकी शुरुआत हुई थी।
 

Nokia BH-805 specifications

Nokia BH-805 13mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं जो एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) सपोर्ट के साथ पेयर्ड हैं। ईयरबड्स में एक डेडिकेटेड एंबियंट मोड (Ambient mode) भी है जो यूजर्स को टच जेस्चर के साथ पर्यावरण संबंधी आवाजें सुनने देता है। प्रत्येक ईयरबड 45mAh बैटरी के साथ आता है। इसे एक फुल चार्ज पर पांच घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने के लिए रेट किया गया है। चार्जिंग केस ईयरबड्स की कुल बैटरी लाइफ को 20 घंटे तक ले जाता है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से Nokia BH-805 में ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है। ईयरबड्स IPX5-रेटेड हैं और कम दबाव वाले पानी और पसीने के खिलाफ प्रतिरोधी हैं। यूजर्स को वॉयस कमांड का उपयोग करने के लिए Google Assistant का भी सपोर्ट दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
  2. Top Smartphones Under 20K (2026): Samsung से Nothing तक, 20 हजार में ये हैं टॉप बजट मोबाइल
  3. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.74 इंच डिस्प्ले
  2. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  4. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  5. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  6. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  7. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  8. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  9. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  10. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.