NoiseFit Halo 2 स्मार्टवॉच 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें

NoiseFit Halo 2 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। NoiseFit Halo 2 तीन स्ट्रैप ऑप्शन के साथ मैटेलिक फिनिश में आती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 सितंबर 2024 16:25 IST
ख़ास बातें
  • NoiseFit Halo 2 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • NoiseFit Halo 2 के लेदर और सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 4499 रुपये है।
  • NoiseFit Halo 2 के मेटालिक वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये है।

NoiseFit Halo 2 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: NoiseFit

NoiseFit ने अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Halo 2 लॉन्च की है। Halo 2 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह मॉडल तीन स्ट्रैप ऑप्शन के साथ एक प्रीमियम मेटालिक डिजाइन प्रदान करता है। इसका ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले स्क्रीन एक्टिवेशन के बिना इंस्टेंट अपडेट की अनुमति देता है। यहां हम आपको NoiseFit Halo 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


NoiseFit Halo 2 Price


NoiseFit Halo 2 के लेदर और सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 4,499 रुपये है, जबकि मेटालिक वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये है। NoiseFit Halo 2 पांच कलर्स एलीट सिल्वर, एलीट ब्लैक, विंटेज ब्राउन, गोल्ड ब्लू और जेट ब्लैक में उपलब्ध है। स्मार्टवॉच आज से बिक्री के लिए gonoise.com, Amazon और Flipkart पर उपलब्ध है।


Advertisement
NoiseFit Halo 2 Specifications


NoiseFit Halo 2 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। NoiseFit Halo 2 तीन स्ट्रैप ऑप्शन के साथ मैटेलिक फिनिश में आती है। Axe कट रोटेटिंग बेजेल्स वाली वॉच कस्टमाइजेबल एनिमेशन का सपोर्ट करती है। इस वॉच में ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। यह वॉच 100 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट करती है। इस वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक चल सकती है। नॉइजफिट हेलो 2 में एडवांस ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए ट्रू सिंक टेक्नोलॉजी भी शामिल है, जो यूजर्स को 10 कॉन्टैक्ट्स तक स्टोर करने और हालिया कॉल को सीधे वॉच से देखने में मदद करता है।

हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए Halo 2 में SpO2, हार्ट रेट, स्टेप काउंट, स्लीप, स्ट्रेस आदि फीचर्स शामिल हैं। अन्य फीचर्स में रिमाइंडर्स, कैलकुलेटर, स्टॉक्स, वेदर नोटिफिकेशन शामिल हैं। यह वॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है, जिससे पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। यह वॉच NoiseFit ऐप के साथ कंपेटिबल होती है। कंपनी इस स्मार्टवॉच के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  3. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  5. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  6. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  7. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  9. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  10. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.