7 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ NoiseFit Active स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

नई NoiseFit Active स्मार्टवॉच की कीमत 3,499 रुपये है। इस स्मार्टवॉच को Flipkart और Noise वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकता है। नॉइज़फिट एक्टिव कई कलर ऑप्शन में आती है, जिसमें रोबस्ट ब्लैक, पावर ब्लू, स्पोर्टी रेड और ज़ेस्टी ग्रे शामिल हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 मई 2021 16:36 IST
ख़ास बातें
  • NoiseFit Active स्मार्टवॉच 2.5 घंटे में हो जाती है फुल चार्ज
  • नॉइज़फिट एक्टिव वॉच 14 स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है
  • वॉच की बैटरी 320mAh की है
NoiseFit Active स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और यह SpO2 और 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग के लैस है। नॉइज़फिट एक्टिव में राउंड डायल, अलग-अलग सिलकॉन स्ट्रेप ऑप्शन और 14 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। नॉइज़फिट एक्टिव स्मार्टवॉच में नेविगेशन के लिए दो फिजिकल बटन दिए गए हैं और बेहतरीन रिस्ट फिटिंग के लिए इसमें बकल भी मौजूद है। यह स्मार्टवॉच NoiseFit ऐप के साथ कनेक्ट की जा सकती है, जो यूज़र्स को अनलिमिटेड कस्टामाइज़ क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस के साथ-साथ 50 से अधिक क्लासिक फेस विकल्प प्रदान करती है।
 

NoiseFit Active price in India, availability

नई NoiseFit Active स्मार्टवॉच की कीमत 3,499 रुपये है। इस स्मार्टवॉच को Flipkart और Noise वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकता है। नॉइज़फिट एक्टिव कई कलर ऑप्शन में आती है, जिसमें रोबस्ट ब्लैक, पावर ब्लू, स्पोर्टी रेड और ज़ेस्टी ग्रे शामिल हैं।
Advertisement
 

NoiseFit Active specifications, features

यह स्मार्टवॉच स्लिप ट्रेकिंग, SpO2 मॉनिटरिंग के साथ-साथ 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर से लैस है। इसके अलावा, नॉइज़फिट एक्टिव यूज़र्स को ब्लड ऑक्सिज़न, हार्ट रेट और स्लिप क्वालिटी मैजर करने की भी इज़ाजत देती है। इसमें 1.28 इंच कलर टीएफटी डिस्प्ले के साथ 240x240 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 5ATM वाटर रसिस्टेंट शामिल है। साथ ही, यह वॉच 14 स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है, जिसमें आउटडोर रनिंग, वॉकिंग, ट्रेडमिल, क्रिकेट, साइकलिंग, स्विमिंग, ट्रेकिंग, योगा, रोइंग मशीन आदि शामिल है। इस वॉच में एक ऑटो स्पोर्ट्स रिकग्निशन फीचर भी इंटीग्रेट किया गया है।

वॉच की बैटरी 320mAh की है, जो कि 7 दिन तक इस्तेमाल की जा सकती है जबकि यह 30 दिन तक स्टैंडबाय प्रदान करती है। वहीं, बात यदि इसके फुल चार्ज होने की करें, तो इसमें भी महज 2.5 घंटे तक का ही समय ये वॉच लेगी। इसमें ब्लूटूथ वी5 सपोर्ट मौजूद है, जबकि Android 4.4 और iOS 9 के ऊपर वाले डिवाइस के साथ इसे आराम से कनेक्ट किया जा सकता है। इस स्मार्टवॉच का भार 45 ग्राम है और इसमें फीमेल हेल्थ ट्रेकिंग और रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी शामिल है।
Advertisement

नॉइज़फिट एक्टिव के अन्य स्मार्ट फीचर्स की बात करें, तो इसमें कॉल नोटिफिकेशन, रिजेक्शन, फाइंड माई फोन, हैंड वॉश रिमाइंडर, आइडल रिमाइंडर, हाइड्रेशन रिमाइंडर, रिमोट म्यूजिक कंट्रोल, कैलेंडर रिमाइंडर, स्टॉपवॉच, टाइमर, अलार्म, वेक जेस्चर, डीएनडी मोड, साथ ही वाइब्रेशन नोटिफिकेशन शामिल हैं। इसके अलावा, इसके जरिए ईमेल, चैट और टेक्स्ट अलर्ट भी प्राप्त होता है।
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Good design, comfortable

  • 5ATM water resistance

  • Decent interface and app

  • Accurate heart rate and SpO2 tracking

  • Very good battery life

  • Bad
  • Pedometer accuracy is lacking

  • Charger doesn’t latch onto the watch securely
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Robust Black, Power Blue, Sporty Red, and Zesty Grey

Compatible OS

Android, iOS

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.