Noise X-Fit 1 स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च, SpO2 फीचर के साथ मिलेगी 10 दिनों की बैटरी लाइफ

Noise X-Fit 1 की इंडिया में कीमत 2,999 रुपये है, जो इस स्‍मार्टवॉच के स्‍पेशल लॉन्‍च प्राइस हैं। जबकि इसकी एमआरपी 5999 रुपये तय की गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 नवंबर 2021 09:26 IST
ख़ास बातें
  • Noise X-Fit 1 की इंडिया में लॉन्‍च प्राइस 2,999 रुपये हैं
  • महज 30 ग्राम वजह वाली यह स्‍मार्टवॉच 2 कलर ऑप्‍शन में आएगी
  • यह हार्ट रेट मॉन‍िटर करती है, यूजर का स्‍ट्रेस भी नाप सकती है

क्‍लाउड की मदद से इस स्‍मार्टवॉच में 100 वॉच फेस लगाए जा सकते हैं।

Noise ने अपनी नई स्‍मार्टवॉच Noise X-Fit 1 को इंडिया में अनवील कर दिया गया है। इस स्मार्टवॉच को अमेजॉन इंडिया पर लिस्ट किया गया है और इसकी बिक्री 26 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है। नॉइज एक्स-फ‍िट 1 में आयताकार आकार का डायल, साइड में एक बटन और एक सिलिकॉन स्ट्रैप है। यह स्मार्टवॉच बेहद लाइटवेट है, जिसका वजन सिर्फ 30 ग्राम है। इसमें मेटल फिनिश है और ब्‍लड में ऑक्सीजन के लेवल को ट्रैक करने के लिए SpO2 मॉनिटर फीचर भी दिया गया है। Noise X-Fit 1 में 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है।

Noise X-Fit 1 के इंडिया में प्राइस और सेल

Noise X-Fit 1 की इंडिया में कीमत 2,999 रुपये है, जो इस स्‍मार्टवॉच के स्‍पेशल लॉन्‍च प्राइस हैं। जबकि इसकी एमआरपी 5999 रुपये तय की गई है। वॉच को अमेजॉन इंडिया पर लिस्‍ट किया गया है। Noise X-Fit 1 स्मार्टवॉच को सिल्वर और ब्लैक मेटल फ्रेम में लॉन्च किया गया है और इसमें वाइट और ब्लैक सिलिकॉन स्ट्रैप के ऑप्‍शन हैं। इसकी बिक्री 26 नवंबर की सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

Noise X-Fit 1 के स्‍पेसिफि‍केशंस

अब बात इस स्‍मार्टवॉच के स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस की। Noise X-Fit 1 स्मार्टवॉच में 1.52 इंच का IPS TruView डिस्प्ले है, जिसमें 86 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेश्‍यो मिलता है। इसका डिस्‍प्‍ले रेजॉलूशन 360x400 पिक्सल है। कलाई पर यह अच्‍छे से फ‍िट और सेफ रहे, इसके लिए इस वॉच में ट्रेडिशनल बकल क्लोजर के साथ एक सिलिकॉन स्ट्रैप है। इस स्‍मार्टवॉच का वजन 30 ग्राम है। वॉच में मेटल फ‍िनिश दी गई है। SpO2 फीचर की मदद से यह स्‍मार्टवॉच, ब्‍लड में ऑक्‍सीजन का लेवल नाप सकती है और चौबीस घंटे हार्ट रेट मॉनिटर करती है। यही नहीं, आपकी नींद को भी यह कैलकुलेट करती है। यूजर के स्‍ट्रेस लेवल को भी यह नाप सकती है और 15 स्पोर्ट्स मोड से लैस है।

क्‍लाउड की मदद से इस स्‍मार्टवॉच में 100 वॉच फेस लगाए जा सकते हैं। क्विक रिप्‍लाई और DND जैसे फीचर भी यूजर को पसंद आ सकते हैं। 210mAh की बैटरी इसमें फ‍िट है, जिसके 10 दिनों तक चलने का दावा है। IP68 रेटिंग इस स्‍मार्टवॉच को वॉटरप्रूफ भी बनाती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black, White

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Rectangle

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , smartwatch, SpO2, launched in india, Amazon, Noise
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Grand में आ सकती है 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP डुअल कैमरा! रेंडर हुए लीक
  2. 17 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Xiaomi का 2 फ्रंट कैमरा वाला धांसू फोन, आया धमाका ऑफर
  3. Apple कर रहा आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर पर काम, चोरी होने पर होगा अपने आप लॉक, जानें सबकुछ
  4. Poco X8 Pro vs Realme 16 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Grand में आ सकती है 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP डुअल कैमरा! रेंडर हुए लीक
  2. Oppo Find X10 में मिल सकता है सबसे अनोखा सेल्फी कैमरा, 100MP का होगा सेंसर!
  3. 17 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Xiaomi का 2 फ्रंट कैमरा वाला धांसू फोन, आया धमाका ऑफर
  4. Poco X8 Pro vs Realme 16 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
  5. Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले खुलासा, 12GB रैम के साथ 50MP के होंगे 2 कैमरा!
  6. 30W आउटपुट के साथ 10,000mAh पावरबैंक Anker ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. 7,500mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत
  8. 6 मिनट 23 सेकंड तक गायब रहेगा सूरज, NASA ने बताया कहां दिखेगा सबसे सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण
  9. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट
  10. Honor Magic 9 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.