Noise Luna Ring Gen 2.0, ColorFit Pro 6 स्मार्टवॉच सीरीज हुई CES 2025 में पेश, जानें फीचर्स

Noise ने CES 2025 में अपने नए एडवांस वियरेबल प्रोडक्ट Noise Luna Ring Gen 2.0 और ColorFit Pro 6 सीरीज पेश किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2025 15:20 IST
ख़ास बातें
  • Luna Ring Gen 2.0 एक AI बेस्ड स्मार्ट रिंग है।
  • Luna Ring 2.0 एआई पावर्ड वर्कआउट ऑप्शन प्रदान करता है।
  • Luna Ring Gen 2.0 की बैटरी 30 दिनों तक चल सकती है।

Noise Luna Ring में कई हेल्थ फीचर्स हैं।

Photo Credit: Noise

Noise ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2025 इवेंट में अपने नए एडवांस वियरेबल प्रोडक्ट Noise Luna Ring Gen 2.0 और ColorFit Pro 6 सीरीज पेश किए हैं। Noise Luna Ring का अपग्रेड है, जिसे पहली बार जुलाई 2023 में पेश किया गया था। यहां हम आपको Noise Luna Ring Gen 2.0 और Noise ColorFit Pro 6  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Noise Luna Ring Gen 2.0


Noise ने CES 2025 में Luna Ring Gen 2.0 पेश किया है। यह Noise Luna Ring का अपग्रेड है, जिसे पहली बार जुलाई 2023 में पेश किया गया था। यह दुनिया की पहली AI बेस्ड स्मार्ट रिंग है, जिसे फाइटर जेट ग्रेड टाइटेनियम का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है। लूना रिंग बायो मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए एडवांस एआई फीचर्स को इंटीग्रेटेड करती है जो यूजर्स स्ट्रेस, हार्ट हेल्थ, स्लीप, ब्लड ऑक्सीजन और वुमेन हेल्थ को ट्रैक कर सकती है। Luna Ring 2.0 एआई पावर्ड वर्कआउट ऑप्शन प्रदान करता है। बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 30 दिनों तक चल सकती है। Noise ने आज यानी कि 9 जनवरी 2025 से लूना रिंग 2.0 के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी और डिलीवरी मार्च 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। अभी तक कीमत और उपलब्धता की जानकारी सामने नहीं आई है।


Noise ColorFit Pro 6 Series


Noise ने स्मार्ट रिंग के साथ Noise ColorFit Pro 6 सीरीज की घोषणा की है। ब्रांड ने इन स्मार्टवॉच को प्रो फॉर प्रोस नाम दिया है। वियरेबल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी इंटीग्रेटेड किया गया है। ColorFit Pro 6 मॉडल स्लीक डिजाइन में हाई परफॉर्मेंस का वादा करता है। इसे हाई प्रीसियन ट्रैकिंग, नए इनोवेशन और सीमलेस एक्सेबिलिटीज प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। Noise का दावा है कि ColorFit Pro 6 सीरीज अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी की बदौलत स्मार्टवॉच अनुभव को बेहतर करना चाहती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.