7 दिनों की बैटरी लाइफ, SpO2 सेंसर, 1.81 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ Noise ने लॉन्‍च की नई स्‍मार्टवॉच, कीमत कर देगी खुश!

Noise ColorFit Quad Call : वॉच को कंपनी के ई-स्‍टोर और एमेजॉन से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 मई 2023 19:01 IST
ख़ास बातें
  • स्‍माटवॉच की शुरुआती कीमत 1499 रुपये रखी गई है
  • इसे 5 कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है
  • SpO2 सेंसर, हार्ट रेट सेंसर की खूबियां भी दी गई हैं

यह 5 कलर ऑप्‍शंस में आती है, जिनमें जेट ब्लैक, स्पेस ब्लू, रोज पिंक, सिल्वर, ग्रे और डीप वाइन शामिल हैं।

Photo Credit: gonoise

स्‍मार्टवॉच सेगमेंट में जाना-पहचाना नाम बन चुकी नॉइज (Noise) ने एक और प्रोडक्‍ट लॉन्‍च किया है। कंपनी ने Noise ColorFit Quad Call (नॉइज कलरफिट क्वाड कॉल) स्‍मार्टवॉच को भारत में लॉन्‍च किया है। इसके दाम काफी आकर्षक हैं। जैसाकि नाम से पता चलता है, नॉइज की नई वॉच कॉलिंग के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। यह हेल्‍थ ट्रैकिंग फीचर्स से भी लैस है। आप बॉडी में ऑक्‍सीजन का लेवल जांच सकते हैं। हार्ट रेट मॉनिटर कर सकते हैं आदि।    
 

Noise ColorFit Quad Call के दाम और उपलब्‍धता 

नॉइज कलरफिट क्वाड कॉल स्‍माटवॉच की शुरुआती कीमत 1499 रुपये रखी गई है। लिमिटेड पीरियड के लिए इस दाम में वॉच को लाया गया है। वॉच को कंपनी के ई-स्‍टोर और एमेजॉन से खरीदा जा सकता है। यह 5 कलर ऑप्‍शंस में आती है, जिनमें जेट ब्लैक, स्पेस ब्लू, रोज पिंक, सिल्वर, ग्रे और डीप वाइन शामिल हैं। (खबर लिखे जाने तक इसके दाम 1699 रुपये दिखाई दे रहे थे।) 
Advertisement
 

Noise ColorFit Quad Call फीचर्स 

कंपनी ने बताया है कि उसकी नई स्‍मार्टवॉच एंड्रॉयड के साथ आईओएस को भी सपोर्ट करती है। यह एंड्रॉयड 8 और उसके बाद चलने वाले स्‍मार्टफोन्‍स पर काम करती है। Noise ColorFit Quad Call में 1.81 इंच का TFT डिस्‍प्‍ले लगाया गया है, जिसमें 240 x 280 पिक्सल रेजॉलूशन उभरता है। कंपनी का दावा है कि 550 निट्स की ब्राइटनैस के साथ वॉच का डिस्‍प्‍ले धूप में भी चमकता है। वॉच फेस घड़ी में ही दिए गए हैं साथ में क्‍लाउड बेस्‍ड वॉच फेस लगाए जा सकते हैं। 

ऐप से कनेक्‍ट करने के बाद यूजर्स इस स्‍मार्टवॉच में कॉल लॉग्‍स देख सकते हैं। 10 कॉन्‍टैक्‍ट सेव कर सकते हैं। ब्‍लूटूथ इनेबल्‍ड कॉलिंग कर सकते हैं। स्‍मार्टवॉच में डायल पैड भी मिलता है, जिसकी मदद से कॉल लगाई जा सकती है। हेल्‍थ ट्रैकिंग फीचर्स की बात करें, तो यह घड़ी SpO2 सेंसर, हार्ट रेट सेंसर की खूबियों से लैस है। फीमेल हेल्‍थ साइकल ट्रैकर भी इसमें दिया गया है। घड़ी में 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। Noise ColorFit Quad Call को आईपी67 रेटिंग मिली है यानी यह काफी हद तक धूल और पानी से होने वाली नुकसान से बची रहती है। इसमें 260एमएएच की बैटरी लगी है। दावा है कि यह 7 दिन चल जाती है और ढाई घंटे में फुल हो जाती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  2. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  3. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  4. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  5. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  6. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  7. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  9. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  10. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.