Noise की नई स्‍मार्टवॉच ColorFit Pulse 4 लॉन्‍च, टाइम के साथ सेहत भी बताएगी, जानें प्राइस

Noise ColorFit Pulse 4 : नई नॉइस वॉच को IP68 रेटिंग मिली है यानी यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बची रह सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2024 13:42 IST
ख़ास बातें
  • Noise ColorFit Pulse 4 भारत में लॉन्‍च
  • 2499 रुपये के इंट्रोडक्‍टरी प्राइस पर लाया गया
  • हार्ट रेट और SpO2 ट्रैकिंग की भी है सुविधा

यह कई सारे कलर्स जैसे- ब्‍लैक, स्‍पेस ब्‍लू, फॉरेस्‍ट ग्रीन और रोज गोल्‍ड पिंक में आती है।

Photo Credit: noise

Noise ColorFit Pulse 4 : जानेमाने ब्रैंड नॉइस ने भारत में नई स्‍मार्टवॉच को लॉन्‍च किया है। इसका नाम है- ColorFit Pulse 4, जो पल्‍स सीरीज के तहत लाई गई है। नई नॉइस वॉच को IP68 रेटिंग मिली है यानी यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बची रह सकती है। 1.85 का बड़ा एमोलेड डिस्‍प्‍ले वॉच में दिया गया है। यह ब्‍लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है और कई सारे हेल्‍थ ट्रैकिंग फीचर्स से भी लैस है। आइए जानते हैं नई नॉइस वॉच की कीमत और फीचर्स। 
 

Noise ColorFit Pulse 4 Price in india 

Noise ColorFit Pulse 4 को 2499 रुपये के इंट्रोडक्‍टरी प्राइस पर लाया गया है। यह कई सारे कलर्स जैसे- ब्‍लैक, स्‍पेस ब्‍लू, फॉरेस्‍ट ग्रीन और रोज गोल्‍ड पिंक में आती है। वॉच को एमेजॉन पर लिया जा सकेगा। 
Advertisement
 

Noise ColorFit Pulse 4 Specifications 

Noise ColorFit Pulse 4 में 1.85 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 390 x 450 पिक्‍सल है। यह 600 निट्स की ब्राइटनैस ऑफर करती है। दावा है कि तेज लाइट में भी इसका डिस्‍प्‍ले खूब चमकता है। ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले की सुविधा भी यह वॉच ऑफर करती है। 

यह वॉच ब्‍लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। झट से स्‍मार्टफोन के साथ पेयर हो जाती है। दावा है कि बिना किसी रुकावट के इस वॉच से कॉलिंग की जा सकती है। Noise ColorFit Pulse 4 की बैटरी के 7 दिनों तक टिके रहने का दावा है। 
Advertisement

हेल्‍थ ट्रैकिंग फीचर्स की बात करें तो Noise ColorFit Pulse 4 के हेल्‍थ सुइट की मदद से यूजर्स अपनी हार्ट रेट, SpO2 को ट्रैक कर सकते हैं। नींद के पैटर्न को जान सकते हैं। स्‍ट्रेस लेवल माप सकते हैं। डेली रिमांडर और मौसम की जानकारी भी यह वॉच यूजर्स को देती रहती है। 


Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.