ब्‍लूटूथ कॉलिंग, 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड के साथ Noise ColorFit Pro 5 स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च, जानें प्राइस

Noise ColorFit Pro 5 : यह एक चौकोर डायल वाली स्‍मार्टवॉच है। Noise ColorFit Pro 5 ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए यूजर से जुड़ जाती है और ब्‍लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 नवंबर 2023 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Noise ColorFit Pro 5 स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च
  • 3999 रुपये है इस वॉच की कीमत
  • एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस पर चलती है

इसमें 1.85 इंच का ऑलवेज-ऑन AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 390 x 450 पिक्सल है।

Photo Credit: Noise

स्‍मार्टवॉच कैटिगरी में जाना-माना नाम नॉइज (Noise) ने भारत में नई डिवाइस पेश की है। इसका नाम है- Noise ColorFit Pro 5. कंपनी ने इस स्‍मार्टवॉच को एमोलेड डिस्‍प्‍ले, SOS फीचर आदि से लैस किया है। यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइसेज के साथ पेयर हो जाती है। चौकोर डायल डिजाइन में आने वाली वॉच ब्‍लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है। इसमें 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं और कीमत 4 हजार रुपये से कम है। 
 

Noise ColorFit Pro 5 Price in india

Noise ColorFit Pro 5 स्‍मार्टवॉच को 3,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिया जा सकता है। यह मेटल स्‍ट्रैप ऑफर करती है जिसमें एलीट रोज गोल्ड और एलीट ब्लैक ऑप्‍शन मिलते हैं। लेदर स्‍ट्रैप में भी इसे लिया जा सकता है जिसके लिए क्‍लासिक ब्‍लू और क्‍लासिक ब्राउन के ऑप्‍शन दिए गए हैं। सिल‍िकॉन स्‍ट्रैप भी कंपनी ने पेश किए हैं। इस वॉच को 20 नवंबर की दोपहर 12 बजे से नॉइज की वेबसाइट और Amazon.in के जरिए खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने कहा है कि पहले 500 कस्‍टमर्स को 500 रुपये का डिस्‍काउंट मिलेगा। 
 

Noise ColorFit Pro 5 specifications 

जैसाकि हमने बताया यह एक चौकोर डायल वाली स्‍मार्टवॉच है। Noise ColorFit Pro 5 ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए यूजर से जुड़ जाती है और ब्‍लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है। इसमें 1.85 इंच का ऑलवेज-ऑन AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 390 x 450 पिक्सल है। 

इस स्‍मार्टवॉच को IP68 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बची रह सकती है। नॉइज का दावा है कि इसकी बैटरी 7 दिनों तक साथ निभा सकती है। वॉच पर ही नोटिफ‍िकेशन, वेदर अपडेट, रिमांडर, अलार्म आदि मिल जाते हैं। फोन के कैमरा और म्‍यूजिक को भी इस वॉच से कंट्रोल किया जा सकता है। 
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, इस स्‍मार्टवॉच में 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह आपके दिल की धड़कन को चौबीसों घंटे मॉनिटर करती है। ब्‍लड में ऑक्‍सीजन का लेवल भी यह मापतती है। नींद को ट्रैक करती है। महिलाएं इस वॉच के साथ अपनी साइकल ट्रैक कर सकती हैं। Noise fit ऐप के साथ कनेक्‍ट करके यूजर्स कई और फीचर्स को इस्‍तेमाल कर पाएंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.