• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • 7 दिन की बैटरी लाइफ और मिनी गेम्स के साथ Noise ColorFit Icon Buzz स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

7 दिन की बैटरी लाइफ और मिनी-गेम्स के साथ Noise ColorFit Icon Buzz स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

Noise ColorFit Icon Buzz की भारत में कीमत 4,999 रुपये है। हालांकि इसे 3,499 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है। जैसे कि हमने बताया इस वॉच में आपको चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

7 दिन की बैटरी लाइफ और मिनी-गेम्स के साथ Noise ColorFit Icon Buzz स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Noise ColorFit Icon Buzz में मिलेगा 1.69 इंच डिस्प्ले
  • 230mAh की बैटरी के साथ आई नॉइस कलरफ‍िट आइकन बज़ स्मार्टवॉच
  • कुछ गेम्स को वॉच में प्री-इंस्टॉल किया गया है
विज्ञापन
Noise ColorFit Icon Buzz को भारत में कंपनी की लेटेस्ट बजट स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 100 से ज्यादा वॉच फेस दिए गए हैं। वॉयस कमांड के लिए इसमें Google Assistant और Siri का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 9 स्पोर्ट्स मोड और कई हेल्थ ट्रेकिंग फीचर भी दिए गए हैं। इस वॉच की सबसे खास बात यह है कि यह वॉच मिनी-गेम क्षमता के साथ आती है, जिसमें कुछ गेम्स को वॉच में प्री-इंस्टॉल किया गया है। यह वॉच चार कलर ऑप्शन में आती है।
 

Noise ColorFit Icon Buzz Price

Noise ColorFit Icon Buzz की भारत में कीमत 4,999 रुपये है। हालांकि इसे 3,499 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है। जैसे कि हमने बताया इस वॉच में आपको चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इसमें जेट ब्लैक, मिडनाइट गोल्ड, ऑलिव गोल्ड और सिल्वर ग्रे कलर ऑप्शन मिलता है। वॉच की सेल Amazon, Flipkart और Noise वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 

Noise ColorFit Icon Buzz Specifications

नॉइस कलरफ‍िट आइकन बज़ में 1.69-इंच का (240×280 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। यूजर्स को बेहतर कस्‍टमाइजेशन देने के लिए नॉइस ने इस स्‍मार्टवॉच में 100 से ज्‍यादा वॉच फेस प्रदान किए हैं। हेल्थ की निगरानी के लिए इस स्मार्टवॉच में आपको स्लिप मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सिज़न सैचुरेशन (SpO2) मॉनिटरिंग और हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा, इसमें 9 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जिसमें रननिंग, वॉकिंग, साइकलिंग, योगा आदि शामिल है।

वॉयस कमांड के लिए इसमें Google Assistant और Siri का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा, इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से आप फोन को बिना जेब से निकाले वॉच की मदद से कॉल रीसिव कर सकेंगे। यही नहीं, इस वॉच में आप अपने फोन की रिसेंट कॉल और मैसेज को भी चेक कर सकते हैं।

जैसे कि हमने उल्लेख किया इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह वॉच मिनी-गेम क्षमता के साथ आती है। कुछ गेम्स को वॉच में प्री-इंस्टॉल किया गया है।

यह वॉच Android 4 या iOS 8 से नए वर्ज़न पर काम करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट दिया गया है। वाटर और डस्ट रसिस्टेंट के लिए इसमें IP67 रेटिंग दी गई है। इस वॉच में 230mAh की बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्ज पर 7 दिन तक की यूसेज प्रदान करती है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »