• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • सिर्फ 1999 रुपये में Noise ColorFit Icon 3 लॉन्च, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी और मिलेंग धांसू फीचर्स

सिर्फ 1999 रुपये में Noise ColorFit Icon 3 लॉन्च, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी और मिलेंग धांसू फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Noise ColorFit Icon 3 की कीमत 2,499 रुपये है। इस स्मार्टवॉच को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकता है। 

सिर्फ 1999 रुपये में Noise ColorFit Icon 3 लॉन्च, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी और मिलेंग धांसू फीचर्स

Photo Credit: Noise

Noise ColorFit Icon 3 में 1.91 इंच की बड़ी डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Noise ने भारत में एक नई स्मार्टवॉच Noise ColorFit Icon 3 लॉन्च की है।
  • कीमत की बात की जाए तो Noise ColorFit Icon 3 की कीमत 1,999 रुपये है।
  • Noise ColorFit Icon 3 में 1.91 इंच की बड़ी स्क्वायर डायल डिस्प्ले है।
विज्ञापन
Noise ने भारत में एक नई स्मार्टवॉच Noise ColorFit Icon 3 लॉन्च की है। कंपनी की नई वॉच Noise ColorFit Icon 2 के सक्सेसर के तौर पर आई है। Noise ColorFit Icon 3 में 1.91 इंच की बड़ी स्क्वायर डायल डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि Noise ColorFit Icon 3 स्मार्टवॉच में क्या कुछ खास दिया गया है।
 

Noise ColorFit Icon 3 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Noise ColorFit Icon 3 की कीमत 2,499 रुपये है। कलर ऑप्शन के तहत यह वॉच Matte Gold, Rose Mauve, Space Blue, Midnight Gold, Calm Blue, और Jet Black कलर्स में उपलब्ध है। इस स्मार्टवॉच को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकता है। 
 

Noise ColorFit Icon 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Noise ColorFit Icon 3 में 1.91 इंच की बड़ी स्क्वायर डायल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 240 x 296 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। इस वॉच में दाई ओर एक फंक्शनल क्राउन बटन और मैटेलिक फिनिश दिया गया है। यह IP67 सर्टिफाइड वाटर रेसिस्टेंट है। फिटनेस के मामले में बात करें तो Noise ColorFit Icon 3 में हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटर, मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रैस ट्रैकिंग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज ट्रैकिंग फीचर दिया गया है। स्पोर्ट्स लवर्स के लिए यह वॉच 100 स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट प्रदान करती है।

Noise ColorFit Icon 3 में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए बिल्ट इन स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है। यह वॉच Google Assistant और Siri का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में बिल्ट इन गेम्स, पासकोड, क्यूआर कोड स्कैनर, रिमाइंडर्स, कैमरा, म्यूजिक कंट्रोल, वैदर अपडेट्स और राइज टू वेक दिया गया है। बैटरी बैकअप के लिए Noise की इस वॉच में 240mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक चल सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »