Noise Buds X TWS ईयरबड्स, 35 घंटे प्लेबैक टाइम, ब्लूटूथ 5.3, ANC सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Noise Buds X इयरबड्स को कंपनी ने 1,999 रुपये में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मार्च 2023 09:34 IST
ख़ास बातें
  • इनमें सिंगल चार्ज में 35 घंटे तक का बैकअप टाइम मिल जाता है।
  • 10 मिनट के चार्ज में ये 120 मिनट का बैकअप दे सकते हैं।
  • इनमें Siri व Google Assistant का सपोर्ट भी दिया गया है।

Noise की ओर से भारत में Buds X ट्रू वायरलेस स्टीरिओ इयरबड्स को लॉन्च किया गया है।

Photo Credit: Noise

Noise की ओर से भारत में Buds X ट्रू वायरलेस स्टीरिओ इयरबड्स को लॉन्च किया गया है। ये ईयरबड्स एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं। इनमें 12mm के ड्राइवर लगे हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ वर्जन 5.3 दिया गया है। IPX5 रेटिंग के साथ आने वाले ये इयरबड्स सिंगल चार्ज में 35 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। यह चार्जिंग केस के साथ मिलाकर दिया गया बैकअप टाइम है। इनकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Noise Buds X ईयरबड्स की कीमत, उपलब्धता

Noise Buds X इयरबड्स को कंपनी ने 1,999 रुपये में लॉन्च किया है। इन्हें कार्बन ब्लैक और स्नो व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है। ऑडियो वियरेबल को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकता है। 
 

Noise Buds X ईयरबड्स के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस

Noise बड्स एक्स में 12mm के ड्राइवर लगे हैं। इनमें ANC यानि एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट दिया गया है जो कि आसपास के साउंड को 25dB तक घटा देता है। साथ ही इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन भी दिया गया है। बड्स ट्रांसपेरेंसी मोड के साथ आते हैं जिससे यूजर एम्बियंट साउंड को भी इनके जरिए सुन पाता है।  

कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही ये A2DP, HFP, HSP और AVRCP को भी सपोर्ट करते हैं। इन्हें 10 मीटर की अधिकतम दूरी तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ये एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों पर ही पेअर किए जा सकते हैं। इनमें HyperSync फीचर भी कंपनी ने दिया है जिससे कि ये आखिरी बार पेअर किए गए स्मार्टफोन डिवाइस के साथ लिड को ओपन करते ही खुद ब खुद पेअर हो जाते हैं। इससे पावर में भी बचत होती है क्योंकि जैसे ही यूजर इन्हें चार्जिंग केस में रखकर बंद करता है, ये ऑफ हो जाते हैं। 

बड्स में दिए गए टच कंट्रोल फीचर की मदद से इनसे म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल किया जा सकता है, और टैप के साथ वॉल्यूम को भी एडजस्ट किया जा सकता है। वॉयस कमांड के लिए इनमें Siri व Google Assistant का सपोर्ट भी दिया गया है। ये IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं जिससे धूल और पानी में जल्दी से खराब नहीं होते हैं। 

बैटरी की बात करें तो इनमें सिंगल चार्ज में 35 घंटे तक का बैकअप टाइम मिल जाता है। वहीं प्रत्येक बड सिंगल चार्ज में 7 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि इंस्टाचार्ज तकनीक की मदद से 10 मिनट के चार्ज में ये 120 मिनट का बैकअप दे सकते हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की बड़ी कामयाबी, सेल्स हुई 3 लाख यूनिट्स से ज्यादा 
  2. IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
  3. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  4. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
  5. Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
  6. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकती है 200 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
  9. HP OmniPad 12 भारत में लॉन्च: 18 घंटे की बैटरी, डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ आया नया टैबलेट
  10. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.