सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलने वाले ईयरबड्स Noise Buds VS601 भारत में Rs 1,199 में लॉन्च, जानें फीचर्स

Noise Buds VS601

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2025 11:13 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही बड्स में कंपनी ने मेटेलिक फिनिश दी है।
  • ईयरबड्स में Bluetooth v5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है।
  • एक बार चार्ज करने पर ये 50 घंटे का टोटल प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।

Noise Buds VS601 में 10mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं।

Photo Credit: Noise

Noise की ओर से भारत में नए ईयरबड्स Noise Buds VS601 को लॉन्च किया गया है। कंपनी के ये ट्रू वायरलेस ईयरबड्स यूनीक ट्रांसपेरेंट केस लिड के साथ आते हैं। केस के साथ दोनों ही बड्स में कंपनी ने मेटेलिक फिनिश दी है। Buds VS601 में 10mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। इनमें कंपनी ने SonicBlend Technology का इस्तेमाल किया है। ये क्वाड माइक से लैस हैं। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। इसके साथ ही इनमें क्विक चार्ज फीचर भी है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Noise Buds VS601 Price

Noise Buds VS601 की भारत में कीमत Rs. 1,199 है। कंपनी ने इन्हें पांच रंगों में लॉन्च किया है जिसमें Graphite Black, Cobalt Blue, Copper Brown, Emerald Green, और Silver Grey शामिल है। ईयरबड्स को Noise website और Amazon.in से खरीदा जा सकता है। 
 

Noise Buds VS601 Specifications

Noise Buds VS601 में 10mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। कंपनी के ये ट्रू वायरलेस ईयरबड्स यूनीक ट्रांसपेरेंट केस लिड के साथ आते हैं। केस के साथ दोनों ही बड्स में कंपनी ने मेटेलिक फिनिश दी है।इनमें कंपनी ने SonicBlend Technology का इस्तेमाल किया है। ये क्वाड माइक से लैस हैं। साथ ही एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। जिससे कि कॉल्स के दौरान ये शोर को यूजर के कानों तक कम से कम पहुंचने देते हैं। इनमें डुअल डिवाइस पेअरिंग फीचर भी है जिससे मल्टीटास्किंग भी संभव है। यानी इन्हें दो कनेक्टेड डिवाइसेज के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है। 

ईयरबड्स में Bluetooth v5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है। इनमें लो-लेटेंसी मोड दिया गया है। जिससे ये रियल टाइम में गेमिंग का बढ़िया अनुभव दे सकते हैं। 

Buds VS601 की बैटरी के बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये 50 घंटे का टोटल प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। इनमें Instacharge Technology भी है जिससे कि 10 मिनट के चार्ज में ये 150 मिनट तक चल सकते हैं। कंपनी ने इन्हें IPX5 रेट किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  2. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  4. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.