Noise Buds Verve Launched: 45 घंटे तक चलने वाले Noise Buds Verve हुए भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

बजट सेग्मेंट में ये एग्रेसिव प्राइसिंग पर पेश किए गए हैं। इनमें तीन तरह के कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जून 2023 17:40 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 10mm के ड्राइवर दिए गए हैं।
  • साथ ही क्वाड माइक्रोफोन का सपोर्ट है।
  • प्रत्येक बड 7 घंटे चल सकता है।

Noise Buds Verve कार्बन ब्लैक, क्लाउड व्हाइट और फॉरेस्ट ग्रीन रंगों में पेश किए गए हैं।

Photo Credit: Noise

Noise की ओर से भारत में नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन लॉन्च किए गए हैं। इन्हें Noise Buds Verve कहा है। बजट सेग्मेंट में ये एग्रेसिव प्राइसिंग पर पेश किए गए हैं। इनमें तीन तरह के कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं जो देखने में काफी आकर्षक हैं। पानी में खराब होने से बचाने के लिए इन्हें IPX5 रेट किया गया है। Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी वाले ये ईयरफोन 10 मीटर तक की रेंज में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। आइए इनकी कीमत और स्पेक्स के बारे में डिटेल्स आपको बताते हैं। 
 

Noise Buds Verve price in india

Noise Buds Verve की भारत में कीमत 2,499 रुपये लिस्ट की गई है, जो कि कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई गई है। Noise की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा, Flipkart से भी ये खरीदे जा सकते हैं। Flipkart पर इन्हें 1199 रुपये में लिस्ट किया गया है। ये कार्बन ब्लैक, क्लाउड व्हाइट और फॉरेस्ट ग्रीन रंगों में पेश किए गए हैं।
 

Noise Buds Verve specifications

Noise Buds Verve के स्पेक्स पर नजर डालें तो इनमें इन-इयर डिजाइन आता है, यानि कि ये कान के भीतर फिट होते हैं। ईयर टिप सिलि़कॉन की दी गई हैं। इनमें क्रॉम फिनिश मिलता है जिससे ये प्रीमियम दिखते हैं। पानी में खराब होने से बचाव के लिए वियरेबल को IPX5 रेट किया गया है। स्टेम पर टैपिंग कंट्रोल दिए गए हैं। टैप के माध्यम से यूजर इन्हें कई तरह से कंट्रोल कर सकता है। 

हार्डवेयर की बात करें तो इनमें 10mm के ड्राइवर दिए गए हैं। साथ ही क्वाड माइक्रोफोन का सपोर्ट है। ये ENC सपोर्ट के साथ आते हैं जिससे कि आसपास का शोर कम सुनाई देता है। गेमिंग के लिए इनमें 40ms तक की लो-लेटेंसी मिल जाती है। ये कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 का इस्तेमाल करते हैं। 10 मीटर तक की रेंज में इन्हें आसानी से यूज किया जा सकता है। ऑडियो वियरेबल में 45 घंटे तक का बैटरी बैकअप कंपनी की ओर से बताया गया है। प्रत्येक बड 7 घंटे चल सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors ने लॉन्च किए Curvv.ev के दो नए वेरिएंट्स, जानें प्राइस, रेंज
  2. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  5. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  6. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  7. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  8. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  9. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.